{"_id":"67756f63164480790801f009","slug":"old-man-injured-by-china-made-manjha-police-running-a-campaign-two-sellers-arrested-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : चीन निर्मित मंझे से वृद्ध घायल, पुलिस चला रही अभियान, दो विक्रेता पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : चीन निर्मित मंझे से वृद्ध घायल, पुलिस चला रही अभियान, दो विक्रेता पकड़े गए
Wed, 01 Jan 2025 10:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 01 Jan 2025 10:08 PM IST
सार
अगर आप बाइक पर सवार होकर रास्ते में जा रहे हैं और पतंग उड़ रही है तो सावधान रहिए आप चीन निर्मित जानलेवा मंझे का शिकार हो सकते हैं। आशापुर फ्लाइओवर पर वृद्ध इस मंझे का शिकार होकर घायल हो गए। दूसरी ओर पुलिस इसे लेकर सतर्क हैं और इसके विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाकर दो लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन
चाइना निर्मित मंझे से घायल वृद्ध
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वृद्ध हुआ चाइना निर्मित मंझे का शिकार
विज्ञापन
आशापुर फ्लाइओवर पर बुधवार की शाम मोटरसाइकिल से पहड़िया की तरफ जा रहे वृद्ध चाइनीज मंझे से गंभीर रूप से घायल हो गए। आशापुर चौकी प्रभारी अनिल सिंह चंदेल ने मवइया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां घायल वृद्ध की हालत सामान्य है। जानकारी के अनुसार आशापुर मुहल्ले निवासी चंद्र प्रकाश पांडे (62) कुछ सामान खरीदने के लिए आशापुर स्थित घर से पहाड़िया चौराहे पर जा रहे थे।
जब वह मोटरसाइकिल से आशापुर फ्लाई ओवर पर पहुंचे तो चाइनीज मंझे से उनका मुंह रेता गया। जिससे वह गिर गए। मौके पर पहुंचे आशापुर चौकी प्रभारी ने आशापुर चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भर्ती न होने पर उन्होंने मवइया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
चाइनीज मांझा के साथ दो दुकानदार पकड़े गए
मिर्जामुराद स्थानीय पुलिस ने बुधवार को सूचना पर मिर्जामुराद कस्बा से दो पतंग दुकानदारो के पास से 35 बंडल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद कर गौर ( मिर्जामुराद ) निवासी पिन्टू उर्फ राजकुमार व शेखर उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर दोनों दुकानदार के खिलाफ बीएनएस की धारा 223, 293, 125 व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया,वही दोनों दुकानदारो को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन