{"_id":"6034ce3d8ebc3ee94d3ca2cc","slug":"old-man-eat-poison-in-rajatalab-tahsil-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: राजातालाब तहसील में बुजुर्ग ने खाया विषाक्त पदार्थ, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: राजातालाब तहसील में बुजुर्ग ने खाया विषाक्त पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
Tue, 23 Feb 2021 03:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 23 Feb 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
वाराणसी की राजातालाब तहसील में मंगलवार को एक बुजुर्ग ने लंबित मुकदमे का निस्तारण न होने और एसडीएम से न मिल पाने से क्षुब्ध होकर उनके कार्यालय के बाहर विषाक्त पदार्थ खा लिया। बुजुर्ग के अचेत होकर जमीन पर गिरते ही तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
शोरगुल सुनकर एसडीएम ने मीटिंग छोड़कर बुजुर्ग को अपने वाहन से उपचार के लिए गंगापुर पीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रोहनिया थाना क्षेत्र के बलिरामपुर निवासी बुजुर्ग रामचंद्र पटेल ने एक जमीन पर कब्जे के लिए एसडीएम कोर्ट में लगभग आठ माह पूर्व मुकदमा दाखिल किया था। वह अक्सर एसडीएम से मिलने तहसील आते थे, लेकिन सुनवाई ना होने से निराश होकर वह घर लौट जाते थे।
विज्ञापन
Trending Videos
मंगलवार को भी रामचंद्र एसडीएम से मिलने राजातालाब तहसील आए थे। एसडीएम के मीटिंग में होने के कारण उससे नहीं मिल पाए तो गुस्से में विषाक्त पदार्थ खा लिया और फिर अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। मंडलीय अस्पताल में रामचंद्र का उपचार किया जा रहा है।