फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old man died in suspicious circumstances in varanasi relatives expressed fear For murder

Varanasi: संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, मुंह से निकल था खून, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 02 Jan 2023 12:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Jan 2023 12:01 PM IST
सार

वाराणसी के चंदापुर गांव निवासी रामजीत भगत (60) का शव सोमवार सुबह उनकी झोपड़ी में मिला। मुंह से खून निकल रहा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Old man died in suspicious circumstances in varanasi relatives expressed fear For  murder
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के चंदापुर गांव में सोमवार सुबह एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके मुंह से खून निकल रहा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच करने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। फोरेसिंक टीम भी जांच के लिए पहुंची।

विज्ञापन


राजातालाब क्षेत्र के जक्खिनी चौकी अंतर्गत चंदापुर गांव निवासी रामजीत भगत (60) परिवार से अलग सड़क किनारे झोपड़ी में रहते थे। प्रतिदिन की तरह सोमवार अलसुबह उठकर घर गए थे और वहां से नित्य क्रिया-कर्म के बाद झोपड़ी लौट आए। किसी बात को लेकर उन्होंने घर पर पत्नी को फोन किया। लेकिन आवाज साफ नहीं आई।
विज्ञापन


इस पर पत्नी झोपड़ी पहुंच गई। वहां का नजारा देख पैरो तले से जमीन खिसक गई। रामजीत भगत जमीन पर गिरे थे। मुंह से खून निकल रहा था। नजारा देख बदहवास पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जक्खिनी पुलिस ने मौका मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामजीत भगत का एक पुत्र है। वह गांव में ही रहता है। परिजनों के मुताबिक, रामजीत भगत की किसी से दुश्मनी नहीं थी। वो झाड़-फूंक का भी काम करता थे। जक्खिनी पुलिस ने बताया कि मृतक जमीन पर गिरा था और मुंह से खून निकला था। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फोरेसिंक टीम भी जांच के लिए पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed