फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   old man died hit by Bundelkhand Express in varanasi body parts scattered not be identified

Varanasi News : बुंदेलखंड एक्सप्रेस से कटकर अधेड़ की माैत, बिखर गए शरीर के टुकड़े; नहीं हो सकी शिनाख्त

Thu, 23 Jan 2025 04:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 04:38 PM IST
सार

ट्रेन की पटरी पर अधेड़ की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर जंसा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
old man died hit by Bundelkhand Express in varanasi body parts scattered not be identified
अधेड़ की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंसा थाना क्षेत्र के सरौनी गांव के सामने गुरुवार की दोपहर बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेस की चपेट में आने से लगभग 50 वर्षीय एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गइ।

विज्ञापन


गुरुवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस (डाउन) सरौनी गांव के समीप पहुंची ही थी कि 50 वर्षीय एक अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना लोको पायलट ने मोमो के माध्यम से स्टेशन अधीक्षक चौखंडी को दी। वहीं, स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल को सूचित करते हुए घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त कका प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मृतक मैरून का जैकेट एवं लाल रंग का लोअर पहने हुए था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed