फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old man beaten to death in dispute over land grab in jaunpur

जमीन पर कब्जे को लेकर उपजे विवाद में वृद्ध को लाठियों से पीटकर मार डाला

Mon, 02 Mar 2020 12:04 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 02 Mar 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Old man beaten to death in dispute over land grab in jaunpur
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में रविवार की रात आबादी की जमीन पर कब्जे के विवाद में हुई मारपीट में एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना में महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तनाव को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स लगा दी गई है।

विज्ञापन


कमालपुर निवासी रामशिरोमणि पटेल का पड़ोसी समर बहादुर पटेल से लगभग 8 माह से आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत भी हुई, मगर मामला शांत नही हुआ। तहसीलदार ने रविवार को ही आबादी की जमीन के मामले में जाकर दोनो पक्षों का बटवारा करवा दिया था, मगर इस बटवारे से समरबहादुर संतुष्ट नहीं था।
विज्ञापन


आरोप है कि रविवार को रात 8 बजे समरबहादुर अपने आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ लाठी डंडा लेकर राम शिरोमणि के घर पहुंच गए। घर में घुसकर राम शिरोमणि पटेल (60)को लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। अपने ससुर को पिटता देख बहू कोकिला (32) पत्नी श्याम बहादुर दौड़ी। आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम शिरोमणि के पोते दीपक (18), सूरज (16), रोहित (15) भी को लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया गया। ग्रामीणों ने तत्काल पीआरबी-112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।


हालात गंभीर देख प्रभारी चिकित्साधिकारी ने राम शिरोमणि को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान रामशिरोमणि की मौत हो गई। कोकिला की हालत गंभीर होने पर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। अलसुबह रामशिरोमणि की मौत की सूचना सुनते ही गांव मे सन्नाटा पसर गया और तनाव की स्थित पैदा हो गई। पुलिस ने एहतियातन गांव मे फोर्स लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed