{"_id":"607fbbe7e2929d5bd903fb9e","slug":"old-man-beaten-to-death-by-stick-in-electoral-enmity","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : चुनावी रंजिश में लाठी से पीट कर अधेड़ की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : चुनावी रंजिश में लाठी से पीट कर अधेड़ की हत्या
Wed, 21 Apr 2021 11:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:15 AM IST
सार
नकछेदपुर गांव निवासी राकेश सिंह (50) की चीख सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो आरोपी भाग निकले। परिजन राकेश को नजदीक के निजी अस्पताल में ले गए लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वाराणसी के चोलापुर थाना के नकछेदपुर गांव में मंगलवार को चुनावी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे से हमला कर एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर चोलापुर थाने की पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। इसके साथ ही गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
नकछेदपुर गांव निवासी राकेश सिंह (50) मंगलवार की देर शाम बाजार से घर जा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि गांव में राकेश अपने घर के करीब पहुंचे ही थे कि विरोधी पक्ष के पंचायत चुनाव का एक प्रत्याशी और उसके दो-तीन समर्थकों ने लाठी-डंडे से उन पर अचानक हमला कर दिया। अचानक हमला होने पर राकेश अपना बचाव नही कर सके और उनके सिर पर गहरी चोट लगी।
विज्ञापन
राकेश की चीख सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो आरोपी भाग निकले। परिजन राकेश को नजदीक के निजी अस्पताल में ले गए लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात राकेश की मौत हो गई। उधर, इस संबंध में सीओ पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है
विज्ञापन