फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   OHE wire broken and tree fallen on railway track may train stpped

तेज आंधी से ओएचई वायर टूटा, ट्रैक पर गिरे पेड़, मुगलसराय- गया रूट हुआ बाधित

Thu, 31 May 2018 09:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 31 May 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
OHE wire broken and tree fallen on railway track may train stpped

विज्ञापन
बिहार में गुरुवार की देर शाम आई तेज आंधी की वजह से मुगलसराय-गया रूट पर ओएचई वायर टूट गए वहीं पेड़ उखड़ कर ट्रैक पर गिर गया। इससे शाम साढ़े छह बजे से जीसी लाइन बाधित हो गया। करीब दर्जन भर ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया है। 

मंडल के कुदरा और डेहरी आन सोन से ओएचई वैन भेजकर मरम्मत शुरू कराया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार देर रात तक आवागमन ठीक होने की संभावना है।  

बिहार में शाम साढ़े छह बजे बिहार के सासाराम, डेहरी, कुदरा आदि इलाके में तेज आंधी आई। इससे शाम साढ़े छह बजे शिवसागर रोड और कुम्हऊ स्टेशन के समीप पोल संख्या 581/14 से 581/12 के बीच ओएचई वायर टूट गया। कुदरा के समीप तीसरी लाइन और कुदरा खुर्माबाद स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर विशाल पेड़ गिर गया।
विज्ञापन


इससे अप और डाउन रूट बाधित हो गया। रूट बाधित होने की वजह से हावड़ा आगरा साप्ताहिक ट्रेन को बघोई कुशा स्टेशन के समीप खड़ी कर दी गई। रात नौ बजे अप की ओर जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस गया से पहले पहाड़पुर, जम्मूतवी टनकुप्पा में, कोलकाता राजधानी गोमो में,  डाउन की ओर जाने वाली जोधपुर एक्सप्रेस अहरौरा रोड, बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस वाराणसी में, हावड़ा बिकानेर सुपर फास्ट विरोही में, कालका मेल इलाहाबाद में, चंबल एक्सप्रेस छिवकी में खड़ी रही।  मालगाड़ियों को जहां तहां रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुगलसराय मंडल के जनसंपर्क अधिकारी पृथ्वीराज के अनुसार देर रात तक आवागमन सुचारु हो जाएगा।  

कोच में बिजली न होने पर यात्रियों का हंगामा

OHE wire broken and tree fallen on railway track may train stpped
दिल्ली से मालदा टाउन जा रही डाउन फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच संख्या एस-6 में बिजली न रहने से नाराज यात्रियों ने गुरुवार की सुबह मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर खूब हंगामा किया। मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया और बिजली ठीक करवाई। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इसके चलते ट्रेन आधे घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।        

अपने निर्धारित समय शाम चार बजे के बजाए 18 घंटे की देरी से ट्रेन सुबह साढ़े दस बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही एस-6 के यात्रियों ने ट्रेन में लाइट न होने की शिकायत की।

बताया कि लखनऊ से ही न तो कोच में बल्ब जल रहे हैं और न ही पंखे चल रहे हैं। भीषण गर्मी में पंखे न चलने से कोच में बैठना मुश्किल हो रहा है। लगातार स्टेशनों पर शिकायत की जा रही है लेकिन हर जगह सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। बल्ब न जलने से यात्रियों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है।

इससे चोर उचक्कों का भय बना हुआ है। मुगलसराय में यात्रियों की शिकायत के बाद भी किसी ने ध्यान नहीं दिया और सिग्नल होते ही ट्रेन खुल गई। इससे यात्री नाराज हो गए और चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। ट्रेन से उतर कर यात्री हो हल्ला करने करने लगे।

चेन पुलिंग की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची और यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं इलेक्ट्रिक विभाग की टीम ने दूसरे कोच से कनेक्शन जोड़ कर कोच की लाइन चालू कराई। इसके बाद 11 बजे ट्रेन आगे लिए रवाना हुई।        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed