फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Officers changed Preferences for setting in Yogi Raj

योगी राज में सेटिंग के लिए अफसरों ने बदलीं प्राथमिकताएं

Tue, 21 Mar 2017 05:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 21 Mar 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
Officers changed Preferences for setting in Yogi Raj
Yogi Aditya Nath - फोटो : Self

महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही अधिकारियों ने सेटिंग करने के लिए प्राथमिकताएं बदल दी हैं। पूर्ववर्ती सरकार के करीबी माने जाने वाले अफसर उल्टी गिनती में शामिल होने से बचने के लिए अपने कार्यालयों में समाजवादी पेंशन, समाजवादी आवास, समाजवादी एंबुलेंस आदि योजनाओं के बजाय केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया योजना आदि पर चिंतन-मंथन करने लगे हैं।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि जिन अफसरों पर सपा नेताओं की मेहरबानी रही है, उन्हें साइड लाइन कर दिया जाएगा।  बता दें कि डीएम योगेश्वर राम मिश्र को छोड़कर बाकी सभी अधिकारी सपा सरकार के समय से जमे हैं। 15 अक्तूबर को राजघाट पुल पर भगदड़ में 25 लोगों की मौत के बाद शासन ने डीएम और एसएसपी को हटा दिया था।
विज्ञापन


इस मामले में एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी और एसपी सिटी को निलंबित कर दिया गया था। इस कारण वाराणसी प्रशासन में कई अधिकारी नए हैं। हालांकि इनके मातहतों में कई अधिकारी सपा के शासनकाल से यहां जमे हुए हैं। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद आईजी एसके भगत को भी चुनाव आयोग के निर्देश पर हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता समाप्त होने के बाद से डीएम ने एसडीएम राजातालाब त्रिभुवन राम को हटाकर उनकी जगह प्रशिक्षु आईएएस इशा दुहन को तैनात किया था। पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल की पैरवी पर त्रिभुवन राम की तैनाती की गई थी। एसडीएम पिंडरा अविनाश कुमार और एसडीएम सदर आर्यका अखौरी दोनों प्रशिक्षु आईएएस हैं और मौजूदा पदों पर उनकी अवधि पूरा हो चुकी है।

डीएम ने कहा-संकल्प पत्र पढ़ लें अधिकारी

Officers changed Preferences for setting in Yogi Raj
yogi adityanath - फोटो : PTI

डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने सोमवार को अपने अधीनस्थों को नई सरकार के एजेंडे के मुताबिक काम करने के निर्देश दिए। कहा कि वह संकल्प पत्र का अध्ययन कर विभागवार बैठक कर सरकार की प्राथमिकताओं वाले कार्यक्रम समझें और उसे अमल में लाएं। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा कर काम में तेजी लाएं।

सरकार के कामकाज संभालने के बाद अब निर्माणाधीन विकास कार्यों में तेजी का अनुमान है। खास तौर से शहर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर और जर्जर सड़कों पर फोकस होगा।

चौकाघाट-लहरतारा तक फ्लाईओवर के विस्तार का काम चल रहा है। यहां काम की गति अत्यंत धीमी है। उधर, विकास भवन में भी अलग-अलग विभागों के कार्यालय में नई सरकार के नए आदेशों का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed