फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shaheed Udyan Park in Varanasi will serve as model for beautification without cutting down trees

पेड़ भी रहेंगे, पार्क भी चमकेगा: बगैर पेड़ काटे सुंदरीकरण का मॉडल बनेगा शहीद उद्यान पार्क, ये है खास प्लान

Mon, 24 Aug 2026 12:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 12:39 PM IST
सार

शहीद उद्यान पार्क बगैर पेड़ काटे सुंदरीकरण का मॉडल बनेगा। पार्क को कई जोन में बांटा गया है। यहां योग के लिए अलग क्षेत्र बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Shaheed Udyan Park in Varanasi will serve as model for beautification without cutting down trees
उद्यान पार्क में बनने वाले स्कल्पचर का डिजाइन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बगैर एक भी पेड़ काटे शहीद उद्यान पार्क सुंदरीकरण का मॉडल बनेगा। इस दिशा में नगर निगम काम कर रहा है। करीब 2014 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित होने वाले पार्क में तीन मीटर चौड़ा सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक, पक्के पैदल मार्ग, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, ओपन जिम, योग एवं ध्यान स्थल और म्यूजिकल फाउंटेन जैसी सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पार्क में फूलों का उद्यान भी विकसित किया जाएगा। 7.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पार्क में ओपन जिम एरिया और बच्चों के खेलने के लिए अलग क्षेत्र होगा। पार्क को कई जोन में बांटा गया है। योग के लिए अलग क्षेत्र बनाया जा रहा है। ग्रीन एरिया के अलावा यहां एक स्कल्पचर क्षेत्र भी होगा, जिसमें विभिन्न प्रकार की आकृतियां लगाई जाएंगी। पाथवे, डिजिटल लाइब्रेरी और रनिंग ट्रैक की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन


ओपन जिम, लाइटिंग, हॉर्टिकल्चर, पाथवे, झूले और अन्य संबंधित कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाएगा। पार्कों के सुंदरीकरण से शहरवासियों को बेहतर वातावरण और मनोरंजन की सुविधाएं मिलेंगी। यहां आधुनिक झूले और अन्य खेल उपकरण लगाए जाएंगे। प्रकाश व्यवस्था, ईंटों का काम, प्लास्टरिंग, पेंटिंग, इंटरलॉकिंग, बागवानी सुधार, बोरिंग और बैठने के लिए बेंच लगाने समेत कई कार्य कराए जाएंगे। पार्क में बच्चों, युवाओं और दिव्यांगों समेत हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या बोले मेयर
शहीद उद्यान पार्क की खासियत यह है कि इसके सुंदरीकरण के दौरान एक भी पेड़ नहीं काटा गया है। जिस समय इसके काम की शुरुआत होनी थी, उस समय मैंने शर्त रखी थी कि सुंदरीकरण के दौरान एक भी पेड़ नहीं काटा जाना चाहिए, क्योंकि एक पेड़ को तैयार होने में 40 साल लगते हैं। - अशोक कुमार तिवारी, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed