फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ODF Plus: Toilets will be built in selected 163 villages

ओडीएफ प्लस : चयनित 163 गांवों में बनेंगे शौचालय

Tue, 13 Dec 2022 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
ODF Plus: Toilets will be built in selected 163 villages
बलिया। स्वच्छ भारत मिशन के ओडीएफ प्लस के तहत चयनित 108 ग्राम पंचायतों के 163 गांवों के शौचालय विहीन परिवारों को चिह्नित किया जाएगा। इन परिवारों को शौचालय की सुविधा मिलेगी। पंचायती राज विभाग की ओर से सर्वे कर कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर विभाग ने संबंधित ब्लॉकों से रिपोर्ट मांगी है। करीब चार वर्ष पहले जिले के गांवों को ओडीएफ घोषित करने के बाद अब शासन की ओर से ओडीएफ प्लस योजना संचालित की जा रही है। ओडीएफ प्लस गांव यानी कि ऐसा गांव जहां खुले में शौच पर पूर्ण पाबंदी हो और ग्राम पंचायत में कम से कम एक सामुदायिक शौचालय हो। इसके अलावा, गांव के सभी घरों के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर और आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय की सुविधा होना जरूरी है। गांव में प्लास्टिक कलेक्शन सेंटर बनने के साथ ही सामुदायिक बायोगैस प्लांट होना भी आवश्यक है। सार्वजनिक स्थानों और 80 फीसदी घरों में ठोस और तरल कचरे का प्रबंधन के साथ ही सामूहिक जगहों पर जैविक या अजैविक कूड़ा या नाले में पानी इकट्ठा न हो। ओडीएफ प्लस योजना चरणवार संचालित की जाएगी। ओडीएफ प्लस के तहत जिले के 108 ग्राम पंचायतों के 163 राजस्व गांव चयनित हैं। इन गांवों के हर घर में शौचालय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन गांवों में जल्द ही सर्वे कराया जाएगा और शौचालय विहीन परिवारों को चिह्नित किया जाएगा। विभागीय अधिकारी के अनुसार पात्र परिवारों के घरों में शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed