फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Occasion of republic day Pwd state minister Mr Surendra patel honour freedom fighter in Police line

लहराया तिरंगा, हर्षित जन-गण-मन

Wed, 28 Jan 2015 02:24 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Wed, 28 Jan 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
Occasion of republic day Pwd state minister Mr Surendra patel honour freedom fighter in Police line

वाराणसी। सरकारी दफ्तर, स्कूल, कालेज विश्वविद्यालय, चौराहों और घरों पर सबने शान से तिरंगा लहराया गया। संविधान की उस ताकत को महसूस किया, जिसने अपने देश में अपना राज-पाट कायम करने की ताकत दी।

विज्ञापन

 हिंदुस्तान की आजादी के लिए सब कुछ न्योछावर करने वाले शहीदों को याद किया गया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। कृतज्ञ राष्ट्र ने इतिहास में झांक कर देखा, संविधान के मुताबिक काम करने की शपथ ली। सांस्कृतिक उत्सवों, पुलिस परेड के जरिए देश को महफूज रखने का भरोसा दिलाया गया। सोमवार को इसी अंदाज में उल्लास और उमंग के साथ 66 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने जीजीआईसी से राजकीय क्वींस कालेज तक प्रभातफेरी निकाली गई। गली, मुहल्लों की सफाई की गई। महापुरुषों का माल्यार्पण किया गया। मंडलीय कार्यालय में मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट में मुख्य राजस्व अधिकारी केक सिंह, विकास भवन में सीडीओ विशाख जी ने झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नारियल और शाल देकर सम्मानित किया गया।  शाम को मैदागिन स्थित टाउनहाल में सांस्कृतिक आयोजन हुआ। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान हुआ। सिविल कोर्ट परिसर के मुख्य भवन परिसर में जिला जज प्रेम प्रकाश तिवारी ने तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा सेंट्रल बार एसोसिएशन भवन में एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रमा प्रसाद सिंह और बनारस बार एसोसिएशन भवन में एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभू शरण चौरसिया ने झंडा फहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed