{"_id":"5adcbb554f1c1b76098b5df2","slug":"objectionable-video-of-hindu-god-video-viral-in-scial-media-at-balia","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी-देवताओं का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर बवाल, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी-देवताओं का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर बवाल, तीन गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
बलिया का मामला, 25 अज्ञात पर भी केस दर्ज
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर देवी देवताओं का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर यूपी के बलिया जिले में बवाल हो गया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में देवी-देवताओं का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद एवं 25 अज्ञात पर केस दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पूछताछ की जा रही है। वीडियो इसी वर्ष होली का बताया जा रहा है। रविवार सुबह सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाली पहुंच गए।
पुलिस ने हिंयुवा कार्यकर्ता अविनाश सोनी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर नागपुर निवासी राजेश पुत्र सुमेर राम, राहुल पुत्र किरथ और किशन पुत्र हरेंद्र को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।