फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Objectionable message sent to varanasi women magistrate by making fake FB ID in name of advocate

Varanasi News: अधिवक्ता के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला मजिस्ट्रेट को भेजे गए आपत्तिजनक मैसेज, केस दर्ज

Wed, 14 Sep 2022 09:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 14 Sep 2022 09:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह के नाम से महिला मजिस्ट्रेट को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। उन्होंने मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। 

विज्ञापन
Objectionable message sent to varanasi women magistrate by making fake FB ID in  name of advocate
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

महिला मजिस्ट्रेट की फोटो लगाकर अधिवक्ता की छवि धूमिल करने मामले में कैंट पुलिस ने बुधवार को आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल सदस्य हरिशंकर सिंह के अनुसार फेसबुक की फर्जी आईडी से अभद्र टिप्पणी और मजिस्ट्रेट का फोटो साझा कर सोशल मीडिया पर गाली गलौज की जा रही है।

विज्ञापन


इस तरह की शिकायत मिलने पर वह हैरान रह गए बताया कि इसके पहले भी इस तरह की करतूत की जा चुकी है। कैंट पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


धोखाधड़ी के आरोपी के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा 
मरूई गांव में सिंधोरा पुलिस ने बुधवार को दो साल से फरार धोखाधड़ी के आरोपी के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की कार्रवाई की। सिंधोरा थानाध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा के अनुसार वर्ष 2020 में मरूई निवासी सतीश चंद दुबे के खिलाफ एक निजी कंपनी खोलकर धन दोगुना करने का लालच देकर लाखों रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज हुआ। तभी से वह फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू कलह में युवक ने फंदे पर लटक दी जान
सारंगतालाब क्षेत्र में बुधवार सुबह फंदा लगाकर युवक ने जान दे दी। पुलिस के अनुसार घरेलू कलह से परेशान होकर युवक ने ऐसा कदम उठाया। सारगंतालाब निवासी लालजी का पुत्र भइयालाल राजभर (35) मजदूरी करता था। सुबह में काफी देर तक नजर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन की, अपने कमरे में बल्ली के सहारे लूंगी का फंदा बनाकर भइयालाल लटका हुआ था। परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि भइया लाल मजदूरी का काम करता था। 

बिहार जा रहे ट्रक से 180 पेटी अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

लठिया बाईपास से पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक से 180 पेटी अवैध शराब संग दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। ट्रक के केबिन में शराब छुपाकर हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी।  थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा के अनुसार गिरफ्तार हरियाणा पानीपत के न्यू रामपुरा निवासी रमेश कुमार और हरियाणा नरवाना सिटी के गांधीनगर निवासी अर्जुन सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह हरियाणा से ट्रक लेकर बिहार जा रहे थे। पुलिस से बचने के लिए ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर भी फर्जी लगाया था। ट्रक में केबिन के अंदर शराब की खेप रखी गई थी। पुलिस के अनुसार दोनों ने पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी है।  

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की दो बाइक के साथ दो आरोपियों को फूलपुर पुलिस ने बुधवार को नाद नदी के पास से गिरफ्तार किया। सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय के अनुसार गिरफ्तार अंकित पटेल और ओम पटेल दोनों फूलपुर के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि चोलापुर और जौनपुर से बाइक चोरी की थी।

रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव
कहरका (जगदीशपुर) के समीप जफराबाद रेलवे ट्रैक पर बुधवार को अधेड़ का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस के अनुसार क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया, शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, शिवपुर के कोईलहवा पुल से पहले रेलवे ट्रैक पर बुधवार को युवक का क्षत विक्षत शव मिला। पुलिस के अनुसार संभवत: किसी ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed