{"_id":"5b7710bd42c792463903645e","slug":"objectionable-comment-on-atal-bihari-vajpayee-at-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी, मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाराणसी और बलिया में शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संबंध में अराजकतत्व द्वारा फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया। प्रकरण को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की शिकायत पर बजरडीहा निवासी नौशाद खान के खिलाफ वाराणसी भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं, मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी होते ही आरोपी नौशाद घर छोड़ कर भाग निकला। नगवां वार्ड से भाजपा के पार्षद रवींद्र कुमार सिंह और नेवादा वार्ड के भाजपा पार्षद विनीत कुमार सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भेलूपुर थाने पहुंचे और फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट दिखाकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में एक टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
इधर. बलिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला सह संयोजक अमित गुप्ता ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। एवीबीपी के पूर्व जिला सह संयोजक अमित गुप्ता ने तहरीर कहा है कि एक तरफ पूरा देश भारतरत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक में डूबा हुआ है।
विज्ञापन
वहीं जिले के रोहित कुमार चौरसिया उर्फ आरोही द्वारा फेसबुक पर गुरुवार की रात करीब 10.07 पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई, जो पूर्व पीएम के गरिमामयी व्यक्तित्व को ठेस पहुंचाता है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए।