फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   OBC reservation should implemented in UP nagar nikay chunav AAP workers Protest at Shastri Ghat

Varanasi: 'नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू हो', AAP कार्यकर्ताओं ने शास्त्री घाट पर किया प्रदर्शन

Mon, 02 Jan 2023 03:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Jan 2023 03:50 PM IST
सार

आगामी नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू कराने की मांग को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के शास्त्री घाट पर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
OBC reservation should implemented in UP nagar nikay chunav AAP workers Protest at Shastri Ghat
प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू कराने की मांग को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के शास्त्री घाट पर प्रदर्शन किया। सभी जुलूस के शक्ल में जिला मुख्यालय जाना चाहते थे लेकिन रोक दिया गया। इस दौरान एडीएम सिटी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


आप के जिलाध्यक्ष रमाशंकर पटेल और महानगर अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने जानबूझकर ऐसा गड़बड़ आरक्षण लागू किया, जिससे ओबीसी वर्ग के लोगों को उनका हक न मिल सके। इसके लिए जो भी अधिकारी और सरकार के लोग जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए निकाय चुनाव में ओबीसी का आरक्षण लागू नहीं किया तो आने वाले समय में आम आदमी पार्टी चरणबद्ध तरीके से बड़े स्तर का आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed