फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NVS schools entrance exam schedule changed

नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल बदला

Sun, 26 Jul 2015 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sun, 26 Jul 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
 NVS schools entrance exam schedule changed
छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो और समय पर दाखिला हो सके इसके लिए नवोदय विद्यालय समिति ने प्रवेश परीक्षा के समय में बदलाव कर दिया है। अब शैक्षिक सत्र 2016-17 के कक्षा छह में दाखिले के लिए सितंबर 2015 तक फार्म भरे जाएंगे और परीक्षा जनवरी 2016 में कराई जाएगी। साथ ही प्रवेश परीक्षा का परिणाम अप्रैल 2016 में घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


 अब तक परीक्षा फरवरी में होती थी और जून या जुलाई के प्रथम सप्ताह में रिजल्ट निकलता था। इससे सत्र शुरू होने में दिक्कत होती थी। नवोदय में प्रवेश के लिए 75 फीसदी सीट ग्रामीण इलाकों के और 25 फीसदी सीट शहरी क्षेत्र के बच्चों के लिए आरक्षित होती है। जिले में फूलपुर थाना क्षेत्र के गजोखर में नवोदय विद्यालय संचालित हैं। प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि इसी महीने के अंत तक शैक्षिक सत्र 2016-17 में कक्षा छह में दाखिला के लिए डीआईओएस कार्यालय, बीएसए, बीआरसी केंद्रों पर फार्म भेजवा दिया जाएगा। बीआरसी पर 30 सितंबर तक फार्म जमा होंगे। प्रवेश परीक्षा नौ जनवरी 2016 को कराई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed