फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nursing students again on strike for demand of hostel in bhu problems in hospital

BHU: हॉस्टल की मांग को लेकर फिर धरने पर बैठे नर्सिंग छात्र, कामकाज ठप होने से अस्पताल में परेशानी

Mon, 20 Feb 2023 11:56 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Feb 2023 11:56 AM IST
सार

बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस) के नर्सिंग छात्र सोमवार सुबह से कामकाज छोड़ धरना दे रहे हैं। महाविद्यालय का गेट बंद कर धरने पर बैठे छात्र छात्रावास आवंटन न करने और मानदेय का भुगतान न होने से नाराज हैं। 

विज्ञापन
Nursing students again on strike for demand of hostel in bhu problems in  hospital
आईएमएस में धरने पर बैठे नर्सिंग छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में सोमवार को नया विवाद सामने आया। यहां चिकित्सा विज्ञान संस्थान के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र धरने पर बैठ गए।  छात्रों ने मांगों से संबंधित पोस्टर बैनर के साथ कॉलेज के गेट को जाम कर दिया है। धरने पर बैठे छात्र छात्रावास आवंटन न करने और मानदेय का भुगतान न होने से नाराज हैं। छात्रों के आंदोलन के समर्थन में तमाम छात्राएं भी धरने पर हैं।

विज्ञापन


नर्सिंग छात्रों के धरने से बैठने के कारण बीएचयू अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। धरनारत छात्रों का कहना है कि इंटर्नशिप नीति भी बनाना जरूरी है जिससे कि मांगों पर कार्रवाई हो सके। कहा कि 25 प्रतिशत आरक्षण कोटा के साथ पोस्ट ग्रेजुएट एमएससी नर्सिंग को शुरू नही कराया जा रहा है।

विज्ञापन

कई बार आवाज उठाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

पढ़ाई के साथ हॉस्पिटल की कठिन ड्यूटी करने के बाद भी छात्रावास समेत अन्य सुविधाओ के लिए भटकना पड़ रहा है। अब तक कई बार आवाज उठाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि जब तक आईएमएस बीएचयू प्रशासन की ओर से मांग नहीं मानी जाएगी तब तक धरना खत्म नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, नर्सिंग छात्रों के धरने पर बैठने से बीएचयू स्थित सरसुंदर लाल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा है। दो माह पहले भी परीक्षा की मांग समेत अन्य मांगों को लेकर नर्सिंग छात्रों ने आंदोलन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed