फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nursing officers protest against beaten up in BHU hospital emergency by MS

बीएचयू: अस्पताल की इमरजेंसी में नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई, एमएस पर आरोप, प्रदर्शन कर मांगा इस्तीफा

Sat, 08 Jan 2022 02:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 08 Jan 2022 02:43 PM IST
विज्ञापन
Nursing officers protest against beaten up in BHU hospital emergency by MS
प्रदर्शन करते नर्सिंग अफसर। - फोटो : अमर उजाला।

बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को एक नर्सिंग अफसर की पिटाई के माहौल गरमा गया। नर्सिंग ऑफिसरों ने अस्पताल के एमएस पर धक्का मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए कामकाज छोड़कर इमरजेंसी गेट पर प्रदर्शन किया। इस वजह से मरीजों का इलाज भी प्रभावित हुआ। नर्सिंग ऑफिसरों ने नारेबाजी करते हुए एमएस के इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन


शनिवार को एमएस प्रो. केके गुप्ता इमरजेंसी का दौरा करने पहुंचे थे। प्रदर्शन करने वाले नर्सिंग अफसरों ने बताया कि आए दिन एमएस द्वारा नर्सिंग अफसरों का आए दिन उत्पीड़न किया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में काम करना मुश्किल है।
विज्ञापन


उधर एमएस द्वारा पिटाई से आहत नर्सिंग अफसर मनीष का कहना है कि दोपहर में 01:30 बजे एमएस इमरजेंसी में राउंड पर आए थे। इस दौरान वह मरीज को देख रहा था। जहां एमएस ने मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। उधर साथी की पिटाई से आहत केवल इमरजेंसी ही नहीं बल्कि अस्पताल के सभी वार्डों के नर्सिंग अफसर कामकाज छोड़कर इमरजेंसी के सामने प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nursing officers protest against beaten up in BHU hospital emergency by MS

उन्होंने एमएस के इस्तीफे की मांग की है साथ ही कुलपति से एमएस को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक एमएस का इस्तीफा नहीं हो जाता है तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे।

नर्सिंग अफसरों द्वारा मेरे ऊपर पिटाई का आरोप गलत है। मैं व्यवस्था देखने गया था, जहां एक मरीज के परिजनों से नर्सिग स्टाफ की किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। ऐसे में स्टाफ को मरीजों का देखभाल सही ढंग से करते रहने को कहा। वहां कुछ छात्रनेता भी मौजूद थे। - प्रो. केके गुप्ता, एमएस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed