फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nursing officers performed virtuous yagya at the emergency gate

नर्सिंग ऑफिसरों ने इमरजेंसी गेट पर किया सद् बुद्धि यज्ञ

Thu, 13 Jan 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nursing officers performed virtuous yagya at the emergency gate
बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को एमएस प्रो. केके गुप्ता पर थप्पड़ मारने और धक्का-मुक्की का आरोप लगाकर पांच दिन से धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसरों ने बुधवार को इमरजेंसी गेट पर सद् बुद्धि यज्ञ कर बीएचयू प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में सामूहिक आहुति दी। ऑफिसरों ने बताया कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने की वजह से मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। नर्सिंग ऑफिसरों ने 40 पेज का प्रार्थना पत्र प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री कार्यालय सहित अन्य अधिकारियों को भेजा है। बताया कि पिछले 5 दिनों से वह आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। साथ ही प्रो. केके गुप्ता को लेकर ब्लड बैंक से जुड़ी एक जांच रिपोर्ट भी भेजी है।
विज्ञापन

आईएमएस निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने एक बार फिर नर्सिंग आफिसरों से काम पर लौटने की अपील की है। निदेशक ने कहा है कि महामारी के दौर में पीड़ितों की सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। कहा कि शिकायत निवारण समिति का गठन किया गया है। इससे कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने एवं आपसी संबंध सुधारने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

कमेटी के सामने दर्ज कराया बयान
एमएस पर पिटाई का आरोप लगाने वाले नर्सिंग ऑफिसर और घटना के समय मौजूद साथियों ने बुधवार को जांच कमेटी के सामने उपस्थित होकर बयान दर्ज कराया। इस दौरान जांच कमेटी के चेयरमैन और अन्य सदस्यों को हाथ में लगी चोट भी दिखाई। अब मामले में रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed