फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Number of flights increased at varanasi airport 2806 flights took off in 37 days 449244 passengers travelled

Varanasi News: एयरपोर्ट पर बढ़ी विमानों की संख्या, 37 दिन में 2806 ने भरी उड़ान; 449244 यात्रियों ने किया सफर

Sun, 13 Jul 2025 05:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 05:52 AM IST
सार

वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर मात्र 37 दिन में 2806 विमानों ने उड़ान भरी है। 449244 यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचे। काशी में सैरसपाटा करने आ रहे पर्यटकों को काफी सुविधाएं और सहूलियत दी जा रही है।

विज्ञापन
Number of flights increased at varanasi airport 2806 flights took off in 37 days 449244 passengers travelled
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पिछले एक महीने में विमानों की संख्या बढ़ी है। यहां एक जून से सात जुलाई के बीच यानी 37 दिन में ही 2806 विमानों ने उड़ान भरी। इस दौरान कुल 449244 यात्रियों ने यात्रा की। वहीं 1 अप्रैल से 31 मई तक यानी दो महीनों में कुल 2357 विमानों का आवागमन हुआ। इन दो महीनों में 750800 यात्रियों ने यात्रा की।

विज्ञापन


सिर्फ अहमदाबाद-वाराणसी के बीच पिछले एक माह में 74 विमानों सेवाएं संचालित हुईं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एक जून से सात जुलाई तक विभिन्न महानगरों से 1403 विमानों ने वाराणसी में लैंडिंग की और 1403 विमानों टेक ऑफ किया। 
विज्ञापन


रोजाना औसतन 33 विमान वाराणसी में उतरते हैं। वहीं विमान विभिन्न महानगरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई, जयपुर, बंगलूरू, हैदराबाद के लिए उड़ान भरते हैं। प्रतिदिन 5000 से 5500 यात्री यहां उतरते हैं और वहीं लगभग 5500 से 6000 यात्री अन्य शहरों के लिए उड़ान भरते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से 7 जुलाई के बीच कुल 74 बार अहमदाबाद और वाराणसी के बीच विमानों ने आवाजाही की है। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन महत्ता के चलते यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी प्रतिदिन पहुंचते हैं, जिससे एयर ट्रैफिक में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed