{"_id":"63824c63a891970682115fca","slug":"now-you-will-not-be-able-to-see-electricity-bill-without-otp-varanasi-news-vns6855392107","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अब बिना ओटीपी के नहीं देख सकेंगे बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अब बिना ओटीपी के नहीं देख सकेंगे बिजली बिल
विज्ञापन
बलिया। अब बिजली बिल को विद्युत विभाग ने और ही सुरक्षित कर दिया है। कोई उपभोक्ता मोबाइल ओटीपी के जरिये ही अपना बिल देख सकेंगे। बिजली बिल के नाम पर आए दिन साइबर ठगी के मामले आने के बाद विभाग ने यह कदम उठाया है। हालांकि इसके चलते उन उपभोक्ताओं को सामने परेशानी हो गई है, जिनके बिल पर गलत मोबाइल नंबर फीड हैं।
आए दिन साइबर ठग विद्युत उपभोक्ताओं को मैसेज कर विद्युत बिल तत्काल जमा करने और ऐसा नहीं करने पर बिजली कनेक्शन कटने का संदेश देते हुए लिंक भेजते हैं। इसके झांसे में आने के कारण लोगों के खाते से रुपये गायब हो जाते हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए विद्युत विभाग ने कवायद की है। अब किसी भी उपभोक्ता का विद्युत बिल ऑनलाइन आसानी से नहीं देखा जा सकेगा। विभाग की ओर बिल को सुरक्षित करते हुए उपभोक्ता के मोबाइल पर ओटीपी सिस्टम लागू कर दिया है। यूपीपीसीएल की ओर से यह व्यवस्था ऑनलाइन बिल पर लागू कर दी गई है। उपभोक्ताओं को भी बिल देखने के लिए मोबाइल पर मिले ओटीपी को दर्ज करना होगा। उधर, इस व्यवस्था के लागू होने से कई उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा। बताया जाता है कि अधिकांश उपभोक्ताओं की ओर वर्षों पहले का कनेक्शन लिया गया है और उनका मोबाइल नंबर फीड नहीं है। इसके अलावा, कई उपभोक्ताओं के बिल पर मोबाइल नंबर गलत फीड है। इसके चलते ऐसे उपभोक्ता अपना बिल ऑनलाइन नहीं देख सकेंगे।
विद्युत अधिशासी अभियंता एके अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन विद्युत बिल को उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित किया गया है। जिनके मोबाइल नंबर बिल पर गलत होंगे उनके मोबाइल नंबर को दुरुस्त किया जाएगा।