फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   now situation is normal in bhu campus

बीएचयू बवालः  अब हालात हो रहे सामान्य, जाने कहां कहां से हटाए गए जवान

Sun, 01 Oct 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 01 Oct 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
now situation is normal in bhu campus
फाइल

विज्ञापन
बीएचयू में लाठीचार्ज के छह दिन बाद हालात अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। हालांकि माहौल में तल्खी बरकरार है। परिसर में लगाई गई महिला पुलिस के साथ ही अन्य जवानों की संख्या धीरे-धीरे कम की जा रही है।

त्रिवेणी महिला छात्रावास के बाहर से महिला पुलिस को बुला लिया गया है लेकिन महिला महाविद्यालय पर अब भी महिला पुलिस समेत 15 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात हैं। इसके अलावा वीसी आवास से भी पीएसी, एसएसबी के जवानों को वापस बुला लिया गया है।
विज्ञापन


त्रिवेणी छात्रावास की बीएफए की छात्रा के साथ 21 सितंबर की शाम छेड़खानी के विरोध में 22 सितंबर से 40 घंटे तक चले छात्राओं के धरने के बाद 23 सितंबर की रात में कैंपस में आगजनी, पत्थरबाजी, हवाई फायरिंग की घटना के बाद से पूरा कैंपस छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को वीसी लॉज के पास केवल तीन पुलिसकर्मी पिकेट के पास बैठे मिले जबकि त्रिवेणी हॉस्टल के गेट पर तीन पुलिसकर्मी बैठे रहे। यहां महिला पुलिस नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed