फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now roadways buses will not run above 40 km

अब 40 किमी की गति से ऊपर नहीं चलेंगी रोडवेज की बसें, कोहरे को देखते हुआ फैसला

Sat, 19 Dec 2020 08:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 19 Dec 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Now roadways buses will not run above 40 km
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

कोहरे को देखते हुए रोडवेज बसों की रफ्तार को भी बांध दिया गया  है। अब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक गति में बसें नहीं चल सकेंगी।  प्रदेश राज्य परिवहन निगम मुख्यालय से मिले निर्देश पर वाराणसी परिक्षेत्र ने 8 डिपो के सभी एआरएम को पत्र भेजकर निर्देशित  किया है।

विज्ञापन


चालकों और परिचालकों को खास निर्देशित किया गया है कि घना कोहरा मिलने पर बस को सुरक्षित स्थान पर खड़ी भी कर दिया जाए और जब मौसम ठीक लगे तभी बसों का संचालन किया जाए। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसके लिए बस स्टेशन पर एनाउसमेंट भी लगातार किया जाए ताकि कोई यात्री अनावश्यक चालक पर दबाव न बनाएं।
विज्ञापन


लंबी दूरी और रात्रिकालीन सेवाओं की बसों को कार्यशाला  में आउटशेडिंग से पूर्व निर्धारित 13 बिंदुओं की चेकिंग और समय-समय पर बसों की 31 बिंदुओं की जांच कर भौतिक सुधार भी किया जाए। वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि घने कोहरे वाले मार्ग पर रात्रि सेवा को कम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बस स्टेशन पर तय किया जाएगा कि बस सेवा का संचालन करना है नहीं, इसके साथ ही सभी एआरएम को यह भी निर्देश दिया गया है कि पुराने और अनुभवी चालकों को ही रात्रि सेवाओं में तैनात किया जाए। दुर्घटना रहित चालकों को ही स्टेयरिंग की कमान सौंपी जाए।


यह भी सुनिश्चित किया जाए कि रात्रि सेवा में चलने वाले चालकों को चाय के लिए उपलब्ध कराए गए थर्मस प्लास्क का उपयोग हो रहा है या नहीं। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे, हाइवे और अन्य डिवाइडर वाली सड़कों पर सतर्कता के साथ बस संचालन को निर्देशित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed