फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now rice will also be abundant in zinc and iron

अब चावल में भी प्रचुर मात्रा में होगा जिंक और आयरन

Mon, 23 Aug 2021 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Now rice will also be abundant in zinc and iron
वाराणसी। गेहूं की तरह अब चावल में भी आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्वों की प्रचुर मात्रा मिलेगी। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (इरी) के वैज्ञानिकों ने नौ प्रजातियों में 24 -26 पार्ट्स प्रति मिलियन (पीपीएम) तक जिंक और आयरन की मात्रा बढ़ाने में सफलता पाई है। इसे परीक्षण और मूल्यांकन के लिए ऑल इंडिया कोआर्डिनेटड राइस इंप्रुमेंट प्रोजेक्ट (एआईसीआरआईपी) हैदराबाद को भेजा गया है।
विज्ञापन

इरी के एक वैज्ञानिक ने बताया कि धान की मशहूर प्रजातियों की गुणवत्ता, रोग प्रतिरोधक क्षमता और उत्पादन बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। इसमें पूर्वांचल की प्रचलित धान की प्रजाति जीरा 32 और चंदौली का काला चावल भी शामिल है। अभी तक के शोध में नौ प्रजनित किस्मों में 24 -26 पीपीएम तक जिंक और आयरन की मात्रा बढ़ाने में सफलता मिली है।
विज्ञापन

इरी के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह ने बताया कि केंद्र में कई प्रजनित किस्मों में पोषक तत्व बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही शुगर फ्री चावल की प्रजातियों के संवर्धन और विकास के लिए भी शोध चल रहा है। चावल की यह प्रजातियां मधुमेह जैसी बीमारियों से बचाव में कारगर साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed