फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now public representatives will be able to install generators and ACs in hospitals

अब अस्पतालों में जनरेटर और एसी लगवा सकेंगे जनप्रतिनिधि

Sat, 29 May 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Now public representatives will be able to install generators and ACs in hospitals
सपा के विधान परिषद सदस्य शतरुद्र प्रकाश की मांग पर विधायक निधि की गाइडलाइन में बदलाव किया गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए अब जनरेटर और एसी लगवाने के लिए भी धनराशि खर्च की जा सकेगी। सपा एमएलसी ने कहा कि विधायक निधि से अब सिर्फ मिसिरपुर सीएचसी ही नहीं बल्कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में जनरेटर लगवाया जा सकेगा। इससे कटौती में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी। मरीजों को बिजली की कोई दिक्कत नहीं होगी। 25 मई को प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने विधायक निधि में संशोधन किया है। उन्होंने आयुक्त ग्राम विकास को निर्देश दिया है कि प्लांट में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित न हो इस लिहाज से अस्पतालों में जनरेटर की आवश्यकता पड़ेगी। इसके पूर्व 19 मई को जारी गाइडलाइन में विधायक निधि से जनरेटर खरीद पर लगी पाबंदी से होने वाली दिक्कत के बारे में ध्यान दिलाया गया। बिजली न रहने पर आक्सीजन की आपूर्ति रुक जाएगी और मरीजों की जान पर खतरा हो जाएगा। ऐसे में पिछले प्रावधान को निरस्त कर दिया गया और सभी जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों को लिखित आदेश दिया गया। हालांकि, यह व्यवस्था सिर्फ 31 मार्च 2021 तक के लिए ही है। सपा एमएलसी ने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि जनरेटर के अलावा एयर कंडीशन व अन्य उपकरण खरीदने की व्यवस्था आगे भी जारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed