वाराणसी : अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनाव की तैयारी, जल्द घोषित होगी नामांकन की तारीख
मतगणना पूरी होने के साथ चुनाव संपन्न होने की रिपोर्ट आयोग को भेजी गई, जल्द ही जारी की जाएगी गाइडलाइन,राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना पूरी होने के साथ ही अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को उम्मीद है कि आयोग इसी महीने में चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत कर सकता है। इन पदों के लिए नामांकन की तारीख जल्द ही घोषित हो सकती है। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि मतगणना संपन्न होने की रिपोर्ट आयोग को भेज दी गई है। अब अगली कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव होगा। इसके लिए जल्द ही आयोग से गाइडलाइन जारी की जाएगी। उधर राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सभी दल के नेता इन पदों पर अपने लोगों को जिताने में लगे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष की चाबी इस बार निर्दलीयों के हाथ में है। यही कारण है कि सभी पार्टियों के लोग निर्दलीयों के संपर्क में हैं। उन्हें अपने पार्टी में शामिल कर रहे हैं। इसे लेकर पार्टी की रणनीतिक बैठकें होने वाली हैं। इसी में तय किया जाएगा की पार्टी की ओर से किसे चुनाव लड़ाया जाए।
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में कोरोना से मृत कर्मचारियों की मांगी गई सूची
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ड्यूटी में कोरोना से मृत कार्मिकों की सूचना 7 मई तक मांगी गई है। मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत कर्मचारियों की सूची सभी विभागों से मांगी है। उन्होंने मृत कर्मचारी का एंटीजेन टेस्ट, आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र और निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र 7 मई तक उपलब्ध कराने को कहा है ताकि चुनाव आयोग को भेज कर इन्हें अनुग्रह राशि दिलाई जा सके।