{"_id":"616bcb21fe059e184d708f05","slug":"now-post-mortem-of-dead-bodies-will-be-done-in-shivpur-in-place-of-bhu-cmo-inspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू की जगह अब शिवपुर में होगा शवों का पोस्टमार्टम, सीएमओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू की जगह अब शिवपुर में होगा शवों का पोस्टमार्टम, सीएमओ ने किया निरीक्षण
Sun, 17 Oct 2021 12:35 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:35 PM IST
सार
शिवपुर में शनिवार से पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। सीएमओ डॉ. वी बी सिंह ने बताया कि शिवपुर में बने आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस तक जाने वाले मार्ग को दुरुस्त करा कर समस्त उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है।
विज्ञापन
शिवपुर पोस्टमार्टम हाउस का सीएमओ ने किया निरीक्षण
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
बीएचयू परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर अब शवों का पोस्टमार्टम नहीं किया जाएगा। अब पोस्टमार्टम संबंधी सभी कार्य शिवपुर में बने आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस में कराया जाएगा। शनिवार से यहां पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। अपर निदेशक/ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी बी सिंह ने बताया कि शिवपुर में बने आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस तक जाने वाले मार्ग को दुरुस्त करा कर समस्त उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है।
इसकी जानकारी प्रशासन सहित समस्त संबंधित विभागों को दे दिया गया है। रोस्टर के अनुसार चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। पोस्टमार्टम कार्य में लगे पैरामेडिकल कर्मियों को समस्त व्यवस्था दुरुस्त कर कार्य करते रहने का निर्देश दिया गया है।
पढ़ेंः शाइन सिटी फर्जीवाड़ा: करोड़ों के घोटाले का आरोपी जयपुर से गिरफ्तार, चार सितारा होटल में नाम बदलकर रह रहा था