फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   now only QR code auto will run in varanasi

अब वाराणसी में चलेंगे केवल क्यूआर कोड वाले ऑटो, जानिए क्यों हो रही ये कवायद

Fri, 14 Dec 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 14 Dec 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
now only QR code auto will run in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में 17 दिसंबर से बिना क्यूआर कोड के ऑटो नहीं चलेंगे। बगैर क्यूआर कोड वाले ऑटो को डग्गामार वाहन मानते हुए सीज कर दिया जाएगा। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और बगैर सिटी परमिट वाले ऑटो कम करने के लिए यह कवायद की गई है। 14 से 16 दिसंबर तक यातायात पुलिस लाइन में क्यूआर कोड नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। इसके लिए ऑटो मालिकों को सिटी परमिट का कागज लेकर आना होगा।  
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बुधवार को बताया कि आरटीओ के अनुसार 3800 ऑटो को सिटी परमिट दी गई है। इन 3800 ऑटो के लिए क्यूआर कोड तैयार कराया गया है। क्यूआर कोड में ऑटो स्वामी का पूरा विवरण मौजूद रहेेगा, जिसे मोबाइल से स्कैन कर पढ़ा जा सकेगा। नगर क्षेत्र को चार हिस्सों में बांट कर क्यूआर कोड तैयार कराया गया है। इसके चलते एक क्षेत्र का ऑटो लेकर चालक दूसरे क्षेत्र में नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed