फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   now mulayam singh yadav constituency not a vvip area in yogi raj

'योगी राज' में वीवीआईपी नहीं रहा मुलायम सिंह यादव का संसदीय क्षेत्र

Tue, 21 Mar 2017 11:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़ Updated Tue, 21 Mar 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
now mulayam singh yadav constituency not a vvip area in yogi raj
योगी मंत्रिमंडल में आजमगढ़ को नहीं मिला स्थान - फोटो : facebook
 विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत में आई भाजपा के मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ समेत अन्य मंत्रियों ने रविवार को शपथ ले ली। भाजपा की सरकार बनने पर लोगों में खुशी तो है लेकिन निराशा इस बात को लेकर है कि योगी के मंत्रिमंडल में जिले को कहीं कोई स्थान नहीं मिला।
विज्ञापन

लोग चाहते हैं कि भले ही कोई मंत्री नहीं बना हो लेकिन विकास की दिशा में आजगमढ़ को उसका हक मिलना ही चाहिए।
 

जबकि इससे पहले नौ सीटों पर काबिज रही सपा सरकार में तीन मंत्री और तीन राज्यमंत्री थी लेकिन 2017 के चुनाव में सपा पांच सीटों पर सिमट कर रह गई जबकि मोदी लहर में भी भाजपा को सिर्फ एक फूलपुर पवई की सीट मिली।

विज्ञापन

उधर, भाजपा की सरकार बनने के बाद अब मुलायम का संसदीय क्षेत्र वीवीआईपी नहीं रहा।

 

वहीं सोशल मीडिया पर आजमगढ़ के लोगों को भाग्यशाली बताया जा रहा है कि उनसे 100 किमी दक्षिण में पीएम और 100 किमी उत्तर में पीएम हैं। वह जिससे मिलना चाहें मिलकर अपनी समस्या कह सकते हैं लेकिन यह तो कोई आजमगढ़ वालों से पूछे कि उन पर क्या बीत रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लालबत्ती की चकाचौंध देखने की अभ्यस्त हो हुई यहां की जनता को अब लालबत्ती देखने को तरसना पड़ेगा। 2017 के विधानसभा चुनाव में जनपद से बीजेपी को मात्र एक सीट फूलपुर पवई में मिली। जिसका परिणाम रहा कि इस बार जनपद को एक लाल बत्ती भी नसीब नहीं हुई।

 

हालांकि लोगों द्वारा कयास लगाया जा रहा था कि फूलपुर पवई के भाजपा के निर्वाचित विधायक अरुणकांत यादव को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 

कई वर्षों से वीवीआईपी बना था आजमगढ़

now mulayam singh yadav constituency not a vvip area in yogi raj
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विगत कई वर्षों से जनपद की गिनती प्रदेश के वीवीआईपी जनपदों में होती थी। जब बसपा का शासन हुआ तो सुखदेव राजभर विधानसभा अध्यक्ष, चंद्रदेव राम यादव उर्फ करैली कैबिनेट मंत्री और विद्याचौधरी राज्यमंत्री बनीं।

वहीं, जब सपा का शासन आया तो बलराम यादव माध्यमिक शिक्षा मंत्री, बेसिक शिक्षा बाल विकास पुष्टाहार व ऊर्जा राज्यमंत्री वसीम अहमद और दुर्गा प्रसाद यादव वनमंत्री के रूप में कैबिनेट मंत्री बने। इनके अलावा, रामदुलार राजभर, नफीस अहमद, रामदर्शन यादव राज्यमंत्री बनाए गए।

रामआसरे विश्वकर्मा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नियुक्त हुए। यहां तक कि समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव ने 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से चुनाव लड़ने का फैसला किया था और उन्हें जीत मिली। तबसे आजमगढ़ जनपद वीवीआईपी जिला बन गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed