फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now Aadhaar of children will be made at home, mobile number will be updated

अब घर पर बनेगा बच्चों का आधार, अपडेट होगा मोबाइल नंबर

Wed, 05 Jan 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now Aadhaar of children will be made at home, mobile number will be updated
अभिभावक अब पांच साल से कम उम्र वाले बच्चों का आधार कार्ड घर बैठे बनवा सकेंगे। साथ ही कोई भी घर बैठे मोबाइल नंबर भी अपडेट करवा सकता है। डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की ओर से इसके लिए चाइल्ड एनरोलमेंट लाइट क्लाइंट(सीईएलसी) सेवा की शुरुआत की गई है। इसके तहत डाकिया घर पहुंचकर बच्चों का आधार कार्ड बनाएंगे।
विज्ञापन

डाक विभाग की ओर से शुरू की गई इस सेवा के बारे में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि मोबाइल एप के माध्यम से 5 साल से कम उम्र के बच्चों का नया आधार बनवाने के लिए आधार नामांकन केवल संबंध प्रमाणपत्र (पीओआर) की सहायता से किया जा सकता है। इसके लिए माता-पिता अपने आधार या अन्य किसी मान्य पहचान पत्र की सहायता से अपने बच्चे का आधार पंजीकरण घर बैठे नि:शुल्क करा सकते हैं। डाकिया वहीं पर आईपीपीबी मोबाइल हैंडसेट में इंस्टॉल सीईएलसी एप के माध्यम से बच्चे की फोटो लेकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराएंगे। इसके बाद डाकिया एनरोलमेंट आईडी उपलब्ध कराएंगे। इसके माध्यम से आधार बन जाने के बाद यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर बच्चे का आधार कार्ड डाउनलोड भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन

मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए लगेंगे 50 रुपये
पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि अब आधार में मोबाइल नंबर अपडेशन के लिए कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ही डाकिया के माध्यम से सीईएलसी सेवा के तहत मात्र 50 रुपये (कर सहित) का निर्धारित शुल्क देकर आधार में मोबाइल नंबर अपडेशन आसानी से कराया जा सकता है। इससे कोरोना संक्रमण और भीड़भाड़ से भी बचाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed