फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Notice to three CHC superintendents on lack of prenatal checkup

Varanasi News: प्रसव पूर्व जांच में कमी पर तीन सीएचसी अधीक्षकों को नोटिस

Tue, 31 Oct 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Notice to three CHC superintendents on lack of prenatal checkup
जिले के सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं की सोमवार को समीक्षा की गई। प्रसव पूर्व जांच में कमी मिलने पर सीडीओ हिमांशु नागपाल ने तीन सीएचसी अधीक्षक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएमओ को योजनाओं की समय-समय पर निगरानी, अधिक से अधिक लोगों को सुविधाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया है। संस्थागत प्रसव में प्रगति न आने पर मिसिरपुर सीएचसी के अधीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि और प्रसव पूर्व जांच में कमी पर आराजीलाइन, चोलापुर व मिसिरपुर सीएचसी के अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है। सभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी को जननी सुरक्षा योजना का समय पर भुगतान करने को कहा। गंभीरता से काम न करने वालों का वेतन रोकने का निर्देश भी दिया। हर ब्लॉक को एक माह में 100 नसबंदी का लक्ष्य देने, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर विशेष अभियान चलाने के लिए सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी को निर्देशित किया। दीपावली के बाद 20 नवंबर से एनीमिया (खून की कमी) जागरूकता को लेकर अभियान चलाने, 225 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर हो रही ओपीडी को बढ़ाने की बात भी कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed