फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Notice to 21 candidates who do not pay expenses, will have to answer in 48 hours

खर्च नहीं देने वाले 21 प्रत्याशियों को नोटिस, 48 घंटे में देना होगा जवाब

Fri, 25 Feb 2022 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Notice to 21 candidates who do not pay expenses, will have to answer in 48 hours
विधानसभा चुनाव में बृहस्पतिवार को अजगरा, दक्षिणी और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के व्यय लेखा के निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर 21 को नोटिस जारी किया गया। सर्किट हाउस में बैठक में दक्षिणी से 11 में से सात प्रत्याशी उपस्थित हुए। जबकि वाराणसी दक्षिणी से प्रत्याशी कामेश्वर उर्फ किशन दीक्षित समाजवादी पार्टी, दिनेश कसौधन बहुजन समाज पार्टी, वीरेंद्र कुमार गुप्ता आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) एवं रियाजुद्दीन निर्दलीय सहित 4 अनुपस्थित रहे। अजगरा और सेवापुरी के सभी प्रत्याशी उपस्थित थे। दक्षिणी से अनुपस्थित 4 के साथ ही लेखा रजिस्टर में विसंगति पाए जाने पर दक्षिणी के 11 तथा सेवापुरी के 10 सहित कुल 21 प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया। जिन्हें 48 घंटे में अपना जवाब प्रस्तुत करना होगा। बुधवार को पिंडरा, शिवपुर, रोहनिया, वाराणसी उत्तरी एवं वाराणसी कैंटोनमेंट के व्यय लेखा निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित प्रत्याशियों में से 14 लोगों को जारी नोटिस के बाद भी बृहस्पतिवार को कोई प्रत्याशी अथवा उनका अधिकृत एजेंट उपस्थित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed