फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   notice created stir in village matter is cyber crime Telangana police took action in varanasi

एक नोटिस ने गांव में मचा दी खलबली : साइबर क्राइम से जुड़ा है मामला, तेलंगाना पुलिस ने लिया एक्शन; जानें सच

Sat, 25 Jan 2025 04:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 04:31 AM IST
सार

मामला मुर्दहा बाजार के एक फर्म से जुड़ा हुआ है। यहां के कर्मचारी को साइबर अपराध संबंध में नोटिस मिली है। नोटिस के संबंध में चोलापुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई।

विज्ञापन
notice created stir in village matter is cyber crime Telangana police took action in varanasi
इसी नोटिस ने सभी को किया अचंभित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोलापुर के मुर्दहा बाजार स्थित एक फर्म से संबंधित आधार कार्ड और पैन कार्ड धारक को साइबर क्राइम के संबंध में तेलंगाना के निजामाबाद कमिश्नरेट के आर्मूर पुलिस स्टेशन का नोटिस मिला है। उससे जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है। खास बात यह है कि जिसे नोटिस मिला है, वह वाहन चलाता है।

विज्ञापन


तेलंगाना पुलिस की नोटिस जिसको मिली है, वह मुर्दहा बाजार के एक व्यक्ति के यहां ड्राइवर था। उसने बताया कि वाहन मालिक उसका आधार और पैन कार्ड लेकर एक फर्म बनाया था। इसके बदले में वाहन मालिक ने उसकी सैलरी बढ़ा दी थी।
विज्ञापन


फर्म से क्या काम हुआ और क्या नहीं हुआ, उसे कुछ भी नहीं पता है। वहीं, तेलंगाना पुलिस की नोटिस के अनुसार फर्म के ही बैंक खाते में साइबर क्राइम का पैसा बड़े पैमाने पर ट्रांसफर हुआ है। उधर, नोटिस के संबंध में चोलापुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन मालिक सॉफ्टवेयर बनाता है
मुर्दहा बाजार के लोगों ने बताया कि जिसे नोटिस मिली है, उसका वाहन मालिक सॉफ्टवेयर बनाने का काम करता है। हाल के वर्षों में उसके जीवन में गजब का परिवर्तन आया है। वह जब अपने ड्राइवर का ही आधार और पैन कार्ड लेकर फर्म बनाकर काम करने लगा तो बाकी अन्य लोगों के साथ पता नहीं क्या-क्या किया होगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed