{"_id":"6085ca888ebc3ea1da334b1b","slug":"note-city-news-vns5867592163","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में ठेकेदारी करने वाला युवक एटीएम से चुराया था 3.45 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में ठेकेदारी करने वाला युवक एटीएम से चुराया था 3.45 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शिवपुर स्थित केनरा बैंक के एटीएम से तीन लाख पैंतालीस हजार सात सौ रुपये रेलवे में ठेकेदारी करने वाला एक युवक चुराया था। इसके लिए उसने एटीएम बूथ में खुद का डिजिटल कैमरा लगाया था। मशीन में पैसे डालने के दौरान की प्रक्रिया और उसके कोड को उसने कैमरे में हुई वीडियो रिकार्डिंग से अपने लैपटॉप में देखा। इसके बाद मशीन खोल कर उससे पैसा निकाल लिया। यह खुलासा शिवपुर थाने की पुलिस ने रविवार को सुद्धीपुर निवासी राजेश यादव को गिरफ्तार करने के बाद किया।
गिरफ्तार राजेश यादव के पास से एक लाख चालीस हजार रुपये, एक मोबाइल, एक डिजिटल कैमरा, एक पैन ड्राइव, एक लैपटॉप और एक बाइक बरामद की गई है। एसीपी कैंट अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार, बीती 18 अप्रैल को शिवपुर स्थित केनरा बैंक के एटीएम से 3.45 लाख रुपये चोरी हो गए थे। 20 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराने आए बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया था कि एटीएम में कोई तोड़फोड़ भी नहीं की गई है। एटीएम बूथ और आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से गिलट बाजार चौकी इंचार्ज आनंद कुमार चौरसिया ने राजेश को चिह्नित कर उसे हेड कंस्टेबल अखिलेश यादव और कांस्टेबल बृजेश कुमार के साथ यूपी कॉलेज के गेट के समीप से गिरफ्तार कर लिया।
----------------------------
कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में एटीएम से ऐसे चुराया पैसा
पूछताछ में राजेश ने बताया कि वह स्नातक तक पढ़ा है और कंप्यूटर का जानकार है। कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में वह एटीएम से पैसा चुराने की योजना बनाई। इसके लिए उसने 64 जीबी की क्षमता वाला एक डिजिटल कैमरा खरीदा और शिवपुर स्थित केनरा बैंक के एटीएम बूथ में जाकर उसे 17 अप्रैल को लगा दिया। जब एटीएम में पैसा डालने के लिए कर्मचारी आए तो उन्होंने जिस प्रक्रिया का पालन कर और जो पासवर्ड डालकर मशीन खोला वह सब उसके कैमरे में रिकार्ड हो गया। इसके बाद 18 अप्रैल को वह गया और कैमरे की वीडियो रिकार्डिंग के अनुसार उसी प्रक्रिया व पासवर्ड का इस्तेमाल कर मशीन खोलकर पैसा निकाल कर उसे वैसे ही वापस बंद कर दिया था। चुराए गए रुपये में से दो लाख पांच हजार अब तक वह इधर-उधर खर्च करने के साथ ही लोगों से लिए हुए कर्ज की भरपाई में भी खर्च किया था।
विज्ञापन
--------------------------
तकनीक का जानकार उसी से मात खाकर पकड़ा गया
राजेश तकनीक का जानकार है लेकिन इसी की वजह से वह पकड़ा भी गया। दरअसल, 17 अप्रैल को अपना कैमरा लगाने से पहले राजेश ने उसी एटीएम से 400 रुपये भी निकाले थे। राजेश की एटीएम बूथ में आवाजाही की मास्क लगी हुई तस्वीर भी वहां लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई थी। अपने खाता नंबर और सीसी कैमरे की फुटेज के साथ ही आसपास लगे अन्य कैमरों की मदद से राजेश आखिरकार पकड़ा गया।