{"_id":"5786a46d4f1c1b1b0813f56d","slug":"not-leave-the-vehicle-without-helmets","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट बिना नहीं छोड़ेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट बिना नहीं छोड़ेंगे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 14 Jul 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
ना जुर्माना, ना चालान, बस अनुरोध यही कि दो पहिया वाहन लेकर सड़क पर निकले हैं तो हेलमेट पहन कर चलिए। नहीं तो वाहन तब तक नहीं ले जाने देंगे जब तक कि सिर पर हेलमेट न होगा। बुधवार को यह नजारा देखने को मिला पुलिस लाइन के समीप जहां एसपी (ट्रैफिक) कमल किशोर की अगुवाई में सीओ (ट्रैफिक) संतोष कुमार मिश्रा सहित यातायात पुलिस ने हेलमेट लाओ वाहन ले जाओ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान 127 दो पहिया वाहन सवारों ने ट्रैफिक पुलिस की पहल पर हेलमेट खरीदा। ट्रैफिक पुलिस के साथ रेड एफएम की पांच सदस्यीय टीम ने भी मौके पर मौजूद रहकर दो पहिया वाहन चलकों से हेलमेट पहनने का अनुरोध किया।
दोपहर 12 बजे पहुंचे रेड एफएम के अभिषेक, आरजे शालिनी, सतीश, अमित और अल्का ने स्कूटी चला रहीं युवतियों और महिलाओं को हेलमेट पहनकर चलने का अनुरोध किया। कहा कि वे ट्रैफिक पुलिस के साथ इस अभियान से जुड़कर रोजाना आमजन को हेलमेट के प्रति जागरूक करेंगे। वहीं एसपी (ट्रैफिक) ने बताया कि हेलमेट लाओ वाहन ले जाओ अभियान रोजाना शहर के अलग-अलग हिस्से में चलाया जाएगा। उधर, बुधवार को यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 75 वाहनों का चालान भी किया गया।