फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Not in the House also preserved women: Zareena Usmani

घर में भी महफूज नहीं महिलाएं : जरीना उस्मानी

Wed, 09 Sep 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 09 Sep 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
Not in the House also preserved women: Zareena Usmani
वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने कहा कि आज महिलाएं घर की दहलीज के भीतर भी महफूज नहीं। आयोग में आने वाले सर्वाधिक मामले घरेलू हिंसा से जुड़े हैं। यह आंकड़ा करीब 90 प्रतिशत है। महिलाओं का ससुराल में उत्पीड़न और मानसिक शोषण हो रहा है। दहेज और आर्थिक शोषण की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। आयोग इसे लेकर गंभीर है। महिलाओं के लिए कानून तो तमाम बने हैं लेकिन उसका जितना फायदा पीड़ित महिलाओं को मिलना चाहिए उतना नहीं मिल पा रहा है। आयोग इस दिशा में भी गंभीरता से कार्य कर रहा है, लेकिन इन मामलों को लेकर समाज को भी संजीदा होने की जरूरत है। हमें महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच रखनी होगी।
विज्ञापन


मंगलवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राधाकृष्णन सभागार में ‘महिला पंचायत’ और स्वर्गीय अलखनाथ यादव समाजवादी चिंतक मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान आयोग की अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनशील है। महिलाओं को समाज में बराबरी का हक देने का काम किया है, फिर चाहे वो महिला जिस भी वर्ग की हो जिस जाति की हो। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए हर घर में टॉयलेट का नारा भी मुलायम सिंह यादव ने ही दिया था, जब वो पहली दफा मुख्यमंत्री बने थे। हर घर में शौचालय बनवाने का काम उन्होंने ही शुरू किया था। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘महिला पंचायत’ पत्रिका का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पांच विद्वत जनों को समाज में दिए गए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ये सम्मान राजकीय डिग्री कालेज मिर्जापुर के पूर्व प्राचार्य प्रो. बिंद्रा प्रसाद यादव, वीकेएम कमच्छा की पूर्व संगीत विभागाध्यक्ष मंजू सुंदरम, वीकेएम की प्राचार्य डॉ. कुसुम मिश्रा, बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी विभाग की प्रो. श्रद्धा सिंह, काशी नरेश पीजी कालेज भदोही की डॉ. ऋचा यादव और हिंदी विभाग के डॉ. विपिन कुमार को दिया गया। अध्यक्षता कला संकाय प्रमुख कुमार पंकज ने की। विशिष्ट अतिथि प्रो. अवधेश प्रधान, मंजू सुंदरम, डॉ. कमला पांडेय ने अपने विचार रखे। प्रो. चौथीराम यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत डॉ. सविता भारद्वाज, संचालन डॉ. आशा यादव और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मीनू पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed