फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Not even after 18 years of marriage, child was stolen, uncle and nephew arrested

शादी के 18 साल बाद भी नहीं हुई औलाद तो चुरा लिया था बच्चा, चाचा-भतीजा गिरफ्तार 

Wed, 15 Jul 2020 10:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Jul 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
Not even after 18 years of marriage, child was stolen, uncle and nephew arrested
demo pic

आजमगढ़ जिले के गुजरपार गांव में नवजात के चोरी होने के मामले में दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। बच्चे को मंगलवार देर रात ही पुलिस ने उसके माता-पिता को सौंप दिया था।

विज्ञापन


गुजरपार गांव निवासी वंदना ने नौ जुलाई को बच्चे को जन्म दिया था। 12 जुलाई की रात वंदना बच्चे के साथ घर में सोई थी। रात में साढ़े बारह बजे उसकी आंख खुली तो बच्चा गायब था। उसके शोर मचाने पर घरवाले भी उठ गए।

विज्ञापन

सभी बच्चे की खोज करने लगे। सोमवार की सुबह वंदना के पति ने मुबारकपुर थाने में बच्चे के गायब होने की शिकायत की। पुलिस ने मंगलवार देर रात बच्चे को पड़ोसी बबलू कुमार सिंह के घर से ढूंढ निकाला। 

पहले तो बबलू के परिवारवाले बच्चे को अपना बता रहे थे लेकिन कड़ाई से पूछताछ में मामला सामने आ गया। बबलू सिंह को कोई औलाद नहीं थी। इसलिए उसके भतीजे रोशन सिंह ने वंदना के बच्चे को चुराकर चाचा को दे दिया। 


जांच पड़ताल के बाद बच्चा वंदना और जयराम के हवाले कर दिया। वहीं जयराम की तहरीर पर मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया। बुधवार की सुबह मुबारकपुर पुलिस ने गांव से ही रोशन और बबलू को गिरफ्तार कर लिया।

शादी के 18 साल बाद भी नहीं हुई औलाद तो किया बच्चा चोरी

बच्चा चोरी मामले में गिरफ्तार रोशन सिंह ने बताया कि उसके चाचा की शादी को 18 साल हो गए थे, पर उन्हें कोई औलाद नहीं थी। इससे चाचा-चाची काफी निराश रहते थे। इसी वजह से उसने बच्चा चोरी किया। जयराम के घर से बच्चा चोरी करने के बाद उसे लेकर वह गांव के बाहर ट्यूबवेल पर पहुंचा जहां बहन और बहनोई को इसकी जानकारी दी। 

इसके बाद बच्चे को लेकर जीयनपुर स्थित एक मैटरनिटी होम पहुंचा जहां बहन-बहनोई के साथ ही चाचा-चाची व फुफेरा भाई भी आ गए। वहीं से चाची को बच्चा होने की बात सभी रिश्तेदारों, संबंधियों और गांव में बताई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed