{"_id":"5e8835b38ebc3e774c035d53","slug":"northeast-railway-gm-wrote-coronavirus-poem-is-boosting-spirits-of-employees-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को हराना है, रेल को चलाना है, पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम की कविता बढ़ा रही कर्मचारियों का हौंसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को हराना है, रेल को चलाना है, पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम की कविता बढ़ा रही कर्मचारियों का हौंसला
Sat, 04 Apr 2020 12:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 04 Apr 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम एलसी त्रिवेदी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में हर कोई अपनी भूमिका निभा रहा है। कोई भूख से बिलखते लोगों का पेट भरने में जुटा है तो कोई अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहा है।
विज्ञापन
आवश्यक सामानों की आपूर्ति में लगे रेल कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम एलसी त्रिवेदी ने कविता लिखी है। रेल कर्मचारियों में यह कविता खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
यह है कविता
कोरोना को हराना है।
रेल को चलाना है।
रेलों से पहुंचेगी आवश्यक सामग्री सब दूर।
जनता को मिलेगी कोरोना से लड़ने की ताकत भरपूर।
लक्ष्मण रेखा को नहीं फांदेंगे
खुद को और दूसरों को इस रोग से बचाएंगे।
मोदी की सलाह का करेंगे पूरा पालन
जिससे भारत का संसार में रहेगा रुतबा कायम।
आरोग्य सेतु ऐप को करेंगे डाउनलोड
जिसमें समाहित हैं कोरोना को हारने का भेद।
आयुष मंत्रालय ने दिया है कोरोना को हराने का नुस्का
इसका इस्तेमाल करने से होगा सबको भरपूर फायदा।
ग्रह मंत्रालय भी कर रहा है जारी दिशा-निर्देश
बारीकी से जांच हो रही जो गए थे हाल में विदेश।
मोदी के नेतृत्व में भारतवासियों को है पूरा विश्वास
कि देश से होगा कोरोना वायरस का पूर्ण विनाश।