फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   North Eastern Railway to run labor special trains

श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगा पूर्वोत्तर रेलवे, शहर में फंसे श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए रेलवे ने बनाई योजना 

Wed, 20 May 2020 12:23 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 20 May 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
North Eastern Railway to run labor special trains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से मंगलवार को दोपहर वाराणसी से गोरखपुर और शाम छह बजे बलिया से प्रयागराज के बीच श्रमिक ट्रेन चलाई गई। इन ट्रेनों में सिर्फ श्रमिक ही सवार रहे। अन्य ट्रेनों के चलाने की भी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। 

विज्ञापन


डीआरएम वीके पंजियार ने बताया कि वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा राज्य सरकार एवं उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अनुरोध पर वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों से श्रमिक स्पेशल चलाने की तैयारी कर ली गयी है। हालांकि इन ट्रेनों में यात्री नहीं सवार होंगे, सिर्फ श्रमिक ही चढ़ेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रवासी श्रमिकों के स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है और आवश्यक जांच के बाद जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गंतव्य तक भेजा जा रहा है। लंबी दूरी की श्रमिक विशेष ट्रेनों में खाने के पैकेट एवं पानी की बोतलें मुहैया कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed