फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Non brahmin girls reading vedas in Kashi

काशी में मिथकों को तोड़ आगे बढ़ी बेटियां, वेद पढ़कर कर्मकांडी बन रहीं गैर ब्राह्मण लड़कियां

Tue, 28 Nov 2017 03:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 28 Nov 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
Non brahmin girls reading vedas in Kashi
पाणिनी कन्या महाविघालय में मंत्रोचारण करती छात्रायें - फोटो : अमर उजाला
काशी में परंपराएं पलती ही नहीं, टूटती भी हैं। इंजीनियरिंग, मेडिकल और प्रशासनिक सेवाओं के ग्लैमर के बीच सौ से अधिक कन्याएं वेद पढ़कर कर्मकांड के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगी।
विज्ञापन


माथे पर तिलक-त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष, तुलसी की कंठी और कंधे पर पीतांबरी दुपट्टा धारण किए कर्मकांडी लड़कियां रुद्रहोम, शतचंडी यज्ञ, पूजा, कर्मकांड, विवाह और अन्य संस्कार आचार्य के तौर पर कराने लगी हैं। खास बात यह कि इनमें तमाम लड़कियां गैर ब्राह्मण परिवारों की हैं।
विज्ञापन


पाणिनी कन्या महाविद्यालय में वेद पढ़ रही इन लड़कियों को देश के अलग-अलग हिस्सों से ही नहीं, अमेरिका और कनाडा से भी कर्मकांड कराने के लिए बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्त्रियों के लिए जहां सनातनी समाज में वेद पढ़ना वर्जित रहा है, वहीं मिथकों को तोड़ कर आगे बढ़ रहीं बेटियां अब काशी की पांडित्य परंपरा पर भी छा जाने के लिए तैयार हैं। पाणिनी कन्या महाविद्यालय में फिलहाल सौ से अधिक लड़कियां वेद का अध्ययन कर रही हैं।

कोई श्रीमद्भागवत की व्याख्याता बनना चाहती हैं तो किसी का सपना वेद प्रचार के लिए विश्व व्यापी अभियान पर निकलने का है। पड़ोसी देश नेपाल के अलावा बिहार, विशाखापत्तनम, हैदराबाद, रांची और यूपी के विभिन्न जिलों से गैर ब्राह्मण समुदायों की भी बेटियां यहां वेद अध्ययन कर कर्मकांड सीख रही हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नंदिता शास्त्री बताती हैं कि अब तक दो हजार से अधिक लड़कियां वहां से वेद पढ़कर निकल चुकी हैं। बिना जनेऊ धारण किए वेदपाठ नहीं किया जा सकता। इसलिए इन लड़कियों का पहले उपनयन संस्कार कराया जाता है।

वेद पढ़ने वाली बेटियों को कर्मकांड के क्षेत्र में रोजगार के जबरदस्त अवसर मिल रहे हैं। देश-विदेश से यज्ञ, कर्मकांड कराने के लिए इन्हें बुलाया जाने लगा है। पाणिनी कन्या महाविद्यालय की 22 कन्याओं को वेद पंडिता की उपाधि से नवाजा गया है। सांदीपनि संस्कृत वेद केंद्र की ओर से इन वेदपाठी कन्याओं को यह उपाधि दी गई। 

गंगा किनारे गलियों में भोर से गूंजने लगती हैं ऋचाएं

Non brahmin girls reading vedas in Kashi
सतुआ बाबा आश्रम में बटुकों को व्योयम सिखाते श्री गुरू चरण दास - फोटो : अमर उजाला
गंगा किनारे संकरी गलियों में तबले पर नाधिंधिंना... के बोल ही नहीं वेद की ऋचाओं के सुमधुर गान सुन हर किसी के कदम ठिठक जाते हैं।  चाहे त्रिपुरा भैरवी की गली हो या मीर घाट की। मणिकर्णिका घाट जाने वाली गली में सतुआ बाबा आश्रम का द्वार हो या फिर धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के धर्म संघ का परिसर।

काशी में तीन हजार से अधिक बटुक वेद अध्ययन कर रहे हैं। तीर्थ नगरी में कर्मकांड के बढ़ते दायरे से वेद पंडितों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए मठों, आश्रमों में वेदाध्ययन करने वाले बटुकों निखारा जा रहा है।

सतुआ बाबा संस्कृत महाविद्यालय में वृंदावन के मलूक मठ के संन्यासी चरण दास बटुकों को व्याकरण पढ़ाते हैं। इस मठ में शनिवार की शाम संध्या के बाद यजुर्वेद की कात्यायनी शाखा के सूत्रों का सस्वर पाठ आरंभ हुआ तो लोग मुग्ध हो उठे।

वैरागी परंपरा के संत महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ने बताया कि बटुक चार बजे भोर में घंटी बजने के साथ ही उठ जाते हैं। स्नान के बाद मंगलाचरण, भस्म धार, आचमन, शिखावंदन, भगवान के 24 नामों का स्मरण, पवित्री धारण मंत्र, भैरव स्मरण के बाद निष्काम संकल्प लिया जाता है।

इसके बाद बटुक जाने-अनजाने में हुई गलतियों के शमन के लिए जप करते हैं। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद संध्या वंदन, ध्यान, जप और फिर विसर्जन कर वेद पाठ आरंभ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed