फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No vehicle zone becomes a hub of illegal parking and extortion

Varanasi News: नो व्हीकल जोन बना अवैध पार्किंग और वसूली का अड्डा

Sun, 10 May 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
No vehicle zone becomes a hub of illegal parking and extortion
सारनाथ। पर्यटन स्थल की गरिमा इन दिनों अव्यवस्था और विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया नो व्हीकल जोन अब अवैध पार्किंग स्थल में तब्दील हो चुका है। पुरातात्विक संग्रहालय से मुख्य चौराहे तक बनाए गए गैदरिंग प्लाजा में खराब पड़ी हाइड्रोलिक बैरिकेडिंग का फायदा उठाकर लोग खुलेआम कार और बाइक खड़ी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस द्वारा लगाए गए अस्थायी बैरियर भी हटाए जा रहे हैं और क्षेत्र में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। दुकानदारों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यहां वाहन खड़ा करने और माल उतारने वाले वाहनों से उगाही हो रही है। पुलिस बूथ के आसपास कुछ प्राइवेट लोग पूरे दिन सक्रिय रहते हैं और अवैध वसूली का काम संभालते हैं। इस मामले में
विज्ञापन

एसीपी विदुष सक्सेना ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article