फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No option other than BJP for development: Yogi

विकास के लिए भाजपा के अलावा कोई विकल्प नहीं : योगी

Mon, 20 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
No option other than BJP for development: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि विकास के लिए भाजपा के अलावा कोई विकल्प नहीं है। सपा के शासनकाल में चेहरा देखकर बिजली दी जाती थी, लेकिन आज प्रदेश में एक समान बिजली आपूर्ति हो रही है। पहले किसी को देश, जनता, युवाओं की चिंता नहीं रहती थी। भाजपा सरकार ने साढ़े चार लाख बेरोजगारों को नौकरी दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री यहां मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 189 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया और 18 लाभार्थियों को योजनाओं का प्रमाणपत्र दिया। योगी 34 मिनट के संबोधन के दौरान पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आए। उन्होंने कहा कि भाजपा के साढ़े चार साल के शासन में एक भी दंगा नहीं हुआ, जबकि पहले पर्व-त्योहार से पूर्व दंगे होते थे और पिटने वालों पर ही झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे। पहले दुर्गा पूजा, रामलीला और यज्ञ नहीं होने दिया जाता था। ऐसा लगता था कि मारीच और सुबाहु इन्हीं दोनों (सपा-बसपा) के यहां पैदा हो गए हैं और वे विश्वामित्र के यज्ञ को खंडित करने में लगे हुए हैं। लेकिन, अब दुर्गा पूजा, रामलीला और यज्ञ करने की छूट दी गई है, बस प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में चीन जब देश के अंदर घुसपैठ करता था, तो लोग कहते थे कि चुप हो जाओ, चीन के खिलाफ कुछ बोलना मत। लेकिन, आज प्रधानमंत्री मोदी के कारण चीन को जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान के पुलवामा हमले का जवाब हमारे जवानों ने उनके आतंकी ठिकानों को नष्ट करके दिया। कश्मीर में अनुच्छेद 370 का कलंक कांग्रेस की देन थी, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने एक ही झटके में इसे खत्म कर दिया। पहले तीन तलाक के माध्यम से नारियों को अपमानित किया जा रहा था। इसे खत्म करके भाजपा की सरकार ने नारी गरिमा का सम्मान किया है। इसके चलते एक भारत श्रेठ भारत की ओर हम अग्रसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने 500 साल का इंतजार खत्म किया और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करा रही है। भाजपा का साढ़े चार साल का कार्यकाल सुशासन को समर्पित रहा। हमने अपने नहीं, प्रदेश के 42 लाख गरीबों के आवास बनवाए हैं। छह माह में विकास और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश की सभी पीएचसी और सीएचसी का विस्तार किया जाएगा। जनपद में बन रहे शहीद उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज का पीएम नरेंद्र मोदी जल्द लोकार्पण करेंगे। उसे विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed