फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No negligence will be tolerated in works related to public facilities: Divisional Commissioner

जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : मंडलायुक्त

Wed, 28 Jan 2026 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
No negligence will be tolerated in works related to public facilities: Divisional Commissioner
मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में वाराणसी मंडल में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मंडल के जनपदों में चल रहे निर्माण कार्यों, आधारभूत संरचना, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण किए जाएं। कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सड़क निर्माण, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी विकास से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति पर विशेष चर्चा की गई। धीमी प्रगति वाले कार्यों पर असंतोष व्यक्त कर अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने पूर्वांचल विकास निधि में कम प्रस्ताव प्राप्त होने पर मुख्य विकास अधिकारियों को देखने के लिए निर्देशित किया गया। कहा कि सभी जिलाधिकारी सांसद विकास निधि के कार्यों की समीक्षा करें। उन्होंने कार्य के सापेक्ष धन खर्च को प्रतिबिंबित करने, एक साल से ऊपर के लंबित कार्यों की समीक्षा, लंबे समय तक भुगतान लंबित न होने और फोटो अपलोड करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित रैंकिंग की भी समीक्षा की। जिसमें उन्होंने होमलोन, बिजली बिल, सरकारी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और कोटेदार से संपर्क कर प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया गया। मंडलायुक्त ने छात्रवृत्ति योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। छात्रवृत्ति योजनाओं में कम बच्चों के लाभान्वित होने पर चिंता व्यक्त की। विद्युत विभाग को बिजली बिल सुधार योजना की समीक्षा करने और लंबित प्रकरण न रहे इसे सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति की भी मंडलायुक्त की ओर से समीक्षा की गई। लोकनिर्माण और सेतु निगम की समीक्षा में लंबित कार्यों में तेजी लाने के साथ कार्यों के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त करने को कहा। हर दस दिन पर भौतिक प्रगति की समीक्षा करने को कहा। मोहनसराय - कैंट मार्ग, पांडेयपुर कालीमाता आजमगढ़ सड़क मार्ग के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने, ड्रेनेज के अधूरे कार्य को बिना देरी करने के लिए निर्देशित किया। चीफ इंजीनियर को उचित समीक्षा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed