Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No direct flights from Kashi to capitals of 18 states travel depends on connecting flights

हवाई सफर में अड़चन: काशी से 18 राज्यों की राजधानियों की सीधी उड़ान नहीं, कनेक्टिंग फ्लाइट के भरोसे सफर

Fri, 13 Nov 2026 02:55 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 13 Nov 2026 02:55 PM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट से 18 राज्यों की राजधानियों की सीधी उड़ान नहीं है। ऐसे में यात्रियों का सफर मुश्किल हो रहा है। सीधी उड़ान नहीं होने से यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट या रेल और सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ता है।

विज्ञापन
No direct flights from Kashi to capitals of 18 states travel depends on connecting flights
flight - फोटो : Adobe stock

विस्तार

धार्मिक, पर्यटन और व्यापारिक दृष्टि से देश-दुनिया में महत्वपूर्ण पहचान रखने वाली काशी हवाई कनेक्टिविटी के मामले में अभी भी 18 राज्यों की राजधानियों से सीधे नहीं जुड़ सकी है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सीधी उड़ान नहीं होने से यात्रियों को दूसरे शहरों के रास्ते सफर करना पड़ता है। 

विज्ञापन


इसमें राजधानी लखनऊ और पड़ोसी राज्य बिहार की राजधानी पटना भी है। जयपुर, भोपाल, रायपुर, देहरादून, रांची, गुवाहाटी और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख शहरों के लिए भी सीधी हवाई सेवा का इंतजार है।
विज्ञापन


वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद और कोलकाता लिए उड़ानें हैं। बावजूद देश के कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्रों से सीधा संपर्क नहीं है। इनमें लखनऊ, पटना, जयपुर, भोपाल, रायपुर, देहरादून, रांची, गुवाहाटी, चंडीगढ़, शिमला, श्रीनगर, पणजी, ईटानगर, कोहिमा, आइजोल, शिलांग, इंफाल और अगरतला शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शहरों में कई राज्यों की राजधानियां हैं, जबकि कुछ केंद्रशासित प्रदेशों के प्रमुख प्रशासनिक शहर हैं। जयपुर, भोपाल, रायपुर और देहरादून के लिए सीधी उड़ान नहीं होने से यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट या रेल और सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ता है। जयपुर, गोवा, श्रीनगर और शिमला जैसे पर्यटन स्थलों के लिए भी यात्रियों को दूसरे शहरों से जाना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed