फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No case against those encroaching on school and barren land even after 20 months

Varanasi News: स्कूल, बंजर भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ 20 माह बाद भी केस नहीं

Sun, 22 Sep 2024 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
No case against those encroaching on school and barren land even after 20 months
गाजीपुर। स्कूल और बंजर भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस मामले में 20 महीने पहले मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ था। इसके बावजूद अनदेखी की जा रही है। तहसील दिवस में भी समस्या बताई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी।जमानिया तहसील में फरियाद सुन रही डीएम आर्यका अखौरी को प्रार्थनापत्र देकर डुहिया गांव निवासी शैलेश कुमार राय ने आरोप लगाया। शनिवार को सात तहसीलों पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आए 349 प्रार्थना पत्र में मात्र 28 का ही निस्तारण हो सका। सुबह तीखी धूप में विभिन्न तहसीलों में फरियाद लेकर पहुंचे 321 को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। फरियादी शैलेश कुमार राय ने बताया कि स्कूल व बंजर भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के लिए बीते वर्ष 27 जनवरी को निर्देश जारी हुआ था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। वहीं फरियादी जमानिया के चौधरी मुहल्ला निवासी संतोष जायसवाल ने कहा कि उनकी भूमि पर एक व्यक्ति की ओर से कब्जा कर लिया गया है। तहसील दिवस पर सिर्फ प्रार्थना-पत्र लिया जाता है, कार्रवाई नहीं होती है। वहीं सैय्यदाबाद निवासी कौशल्या ने गुहार लगाते प्रार्थना- पत्र में अधिकारियों को बताया कि विरोधियों ने घर के सामने के रास्ते को बंद कर दिया है। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हैं। कालनपुर निवासी बृजनाथ ने प्रार्थना-पत्र सौंपते हुए कहा कि मंदिर की जमीन पर कुछ लोगों की ओर से कब्जा किया जा रहा है। उसको कब्जा मुक्त कराया जाए। इस मौके पर सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, सीएमओ डॉ. देशदीपक पाल, जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तहसीलवार प्राप्त हुए प्रार्थना-पत्र एवं निस्तारण का विवरण
तहसील प्राप्त हुए प्रार्थना-पत्र निस्तारित
जमानिया 93 08
जखनिया 57 04
सेवराई 33 03
सदर 14 00
मुहम्मदाबाद 83 05
कासिमाबाद 35 04
सैदपुर 34 04
खतौनी में दर्ज कर दिया दूसरे का नाम

दुल्लहपुर। जखनिया तहसील क्षेत्र के खुदाबख्शपुर गांव की विधवा महिला मंजू देवी ने संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी कमलेश सिंह को प्रार्थना-पत्र सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय लेखपाल की ओर से वरासत में एक अतिरिक्त नाम जोड़ दिया गया है। जब उन्होंने ऑनलाइन खतौनी निकाला तो पता चला कि उनके दो पुत्रों और पुत्रियों के अलावा एक अतिरिक्त नाम दिव्यांशु दर्ज है। उन्होंने इसमें संशोधन कराने की मांग की।
विज्ञापन


जमानिया को जिला बनाने की मांग

जमानिया। कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव नसीम अख्तर ने संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम को पत्रक सौंपा। उन्होंने जमानिया को जिला बनाने की मांग की। कहा कि जमानिया को जिला बनाने के लिए बीते 25 वर्षो से संघर्ष किया जा रहा है। वर्ष 1954 से पूर्व जमानिया तहसील को पूर्व महाईच परगना के नाम से जाना जाता था। महाईच परगना के तहत चंदौली जनपद के बरहनी‚ धानापुर ब्लॉक हिस्सा था। इन्हें दोबारा जमानिया से जोड़ा जाए और बारा से बरहनी तक शामिल करते हुए जमानिया को जिला बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed