{"_id":"66eff9ccef9381d4e303fb2e","slug":"nmo-officials-met-the-deputy-chief-minister-raised-the-issue-of-promotion-and-intern-allowance-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: एनएमओ पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, उठाया प्रमोशन, इंटर्न भत्ते का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: एनएमओ पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, उठाया प्रमोशन, इंटर्न भत्ते का मुद्दा
Sun, 22 Sep 2024 04:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 22 Sep 2024 04:37 PM IST
सार
नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की और चिकित्सा शिक्षकों के प्रमोशन का मुद्दा उठाया। डिप्टी सीएम ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम से मिलते एनएमओ से जुड़े डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन (एनएमओ) के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर चिकित्सा शिक्षकों के प्रमोशन का मुद्दा उठाया। डिप्टी सीएम ने मामले को बड़ी गंभीरता के साथ सुना और आगे इस पर जल्द ही कुछ करने की बात कही।
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू के डॉ. विश्वंभर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने इंटर्न का भत्ता बढ़ाने की मांग भी रखी। मुलाकात के दौरान मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षकों, मेडिकल छात्रों, प्राइवेट प्रैक्टिक्शनर डाक्टरों को बेहतर सुविधाएं दिए जाने की बात रखी गई।
विज्ञापन
डॉ. विश्वंभर ने बताया कि हॉस्पिटल का पंजीकरण पांच वर्ष में एक बार एकल विंडो से करने पर, चिकित्सा शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति को शीघ्र करने, इंटर्न भत्ता बढ़ाने सहित कई अन्य विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन