फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nirbhaya's advocate will fight the case of Mirzapur's daughter

विशेष बातचीत: मिर्जापुर की बेटी का केस लड़ेंगी निर्भया की अधिवक्ता, बोलीं- पीड़ित परिवारों को कानून की जानकारी नहीं होती

Sat, 01 Jan 2022 10:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 01 Jan 2022 10:18 AM IST
सार

नई दिल्ली की निर्भया को इंसाफ दिलाने वाली अधिवक्ता सीमा समृद्धि अब  मिर्जापुर  की बेटी को न्याय दिलाएंगी। अमर उजाला से बातचीत में कहा कि दिल्ली में रहकर यहां का केस लड़ना मुश्किल तो है, लेकिन नामुमकिन भी नहीं है। 

विज्ञापन
Nirbhaya's advocate will fight the case of Mirzapur's daughter
अधिवक्ता सीमा समृद्धि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नई दिल्ली की निर्भया का केस लड़ने वाली अधिवक्ता सीमा समृद्धि ने कहा कि मिर्जापुर में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म का केस लड़ेंगी। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने शुक्रवार को एक होटल में अमर उजाला से बातचीत में कहा कि पीड़ित परिवारों को कानूनी जानकारी नहीं मिलने से दुष्कर्म के आरोपी बच जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कानून में सुधार की आवश्यकता है। दुष्कर्म के पीड़ित परिवार को चार्जशीट दाखिल होने के बाद जानकारी मिलती है, वह जानकारी पहले होनी चाहिए। ताकि वह सही ढंग से मुकदमा पंजीकृत करवा सकें। सीमा समृद्धि ने बताया कि जब कोर्ट में केस पहुंचता है, तब उन परिवारों को समस्या होती है। इसी का लाभ लेकर अपराधी छूट जाते है। दुष्कर्म के 70 प्रतिशत मामलों में पीड़िता अपने साथ दुष्कर्म हुआ न कहकर बल्कि गलत हुआ कहती हैं।
विज्ञापन


मिर्जापुर केस में उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहकर यहां का केस लड़ना मुश्किल तो है, लेकिन नामुमकिन भी नहीं है। अपराधियों को फांसी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्भय केस के बाद सरकार ने कानून में बदलाव तो जरूर किया है लेकिन उसे लागू नहीं करा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता सीमा समृद्धि ने कहा कि  दुष्कर्म केस में समय बहुत लगता है। ऐसे केसों को पूरे देश में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर त्वरित निस्तारण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म से जुड़े मुकदमे वह फ्री में लड़ती हैं और आरोपियों को सजा दिलवाती है।
पढ़ेंः मिर्जापुर में दरिंदगी के बाद नौ वर्षीय बच्ची की हत्याः घर के पास मिला शव, खेलते-खेलते हो गई थी लापता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed