{"_id":"5e70e2858ebc3ea4cb4236c0","slug":"nirbhaya-grandfather-father-expressed-confidence-nirbhaya-convicts-will-be-hanged-on-20-march-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: निर्भया के दादा और पिता ने जताया भरोसा, इस बार दरिंदों को हो जाएगी फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: निर्भया के दादा और पिता ने जताया भरोसा, इस बार दरिंदों को हो जाएगी फांसी
Tue, 17 Mar 2020 08:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 17 Mar 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
निर्भया कांड के दोषी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्भया के पिता ने मंगलवार को कहा कि उन्हें भरोसा है कि 20 मार्च को सुबह 5:30 बजे चारों दरिंदे फांसी के फंदे पर लटका दिए जाएंगे। बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में निर्भया के बाबा भी इसे लेकर आश्वस्त हैं। अब इन लोगों को 20 मार्च का इंतजार हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार निर्भया के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने चौथी बार डेथ वारंट जारी कर दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाने की तिथि 20 मार्च तय की है। मंगलवार को निर्भया के पिता ने मोबाइल फोन पर बात करते हुए बताया कि विपक्ष के वकील फांसी टालने के लिए हथकंडे अपना रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मामला अंतरराष्ट्रीय अदालत में ले जाना उचित नहीं है। क्योंकि निर्भया का मामला सिर्फ अपने देश का है। उन्हें पूरा भरोसा है कि चारों दरिंदों को 20 मार्च को फांसी पर लटका दिया जाएगा।
विज्ञापन
निर्भया के बाबा ने कहा कि निर्भया के इंसाफ की घड़ी नजदीक आ चुकी है। हम 20 मार्च का इंतजार कर रहे हैं। भरोसा है कि चारों दरिंदों को 20 मार्च को फांसी पर लटका दिया जाएगा। निर्भया की गांव वाले भी 20 मार्च पर नजरें लगाए हुए हैं।