{"_id":"5e1df9ba8ebc3e4b2f0884d3","slug":"nirbhaya-case-delhi-grand-father-expressed-hope-on-accused-hanged-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निर्भया केस: बिटिया के बाबा ने जताई ये उम्मीद, साल साल लड़ी कानूनी लंबी लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया केस: बिटिया के बाबा ने जताई ये उम्मीद, साल साल लड़ी कानूनी लंबी लड़ाई
Tue, 14 Jan 2020 10:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
निर्भया कांड के दोषी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात साल पहले दिल्ली में हुए निर्भया कांड को आज भी बिटिया के गांव के लोग भूल नहीं सके हैं। वे लोग निर्भया के दोषियों को जल्द फांसी पर लटकते देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
निर्भया के बाबा ने कहा कि दोषी अभी भी मामले को लटकाने के लिए कोई न कोई दांव चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने डेथ वारंट जारी कर दिया है और उम्मीद है कि दोषी फांसी पर लटका दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सात साल पहले दिल्ली में 16 दिसंबर को हुई निर्भया कांड ने देशवासियों को झकझोर कर रख दिया था। इस घटना को लेकर सोहांव ब्लॉक में स्थित बिटिया के गांव में काफी नाराजगी रही। निर्भया के बाबा ने कहा कि परिवार के साथ गांव के लोग आज भी घटना को याद कर सिहर जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सात साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जब कोर्ट ने चारों दोषियों का डेथ वारंट जारी कर दिया, तब भी तो वे मामले को लटकाने के लिए कोई न कोई हथकंडा अपना रहे हैं।