फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nirahua Amrapali prayer in Vindhyaswini temple mirzapur

निरहुआ और आम्रपाली ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, बोले- जीत-हार का कोई मतलब नहीं

Tue, 30 Jul 2019 11:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 30 Jul 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
Nirahua Amrapali prayer in Vindhyaswini temple mirzapur
निरहुआ और आम्रपाली ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी दरबार में सावन माह के त्रयोदशी पर भोजपुरी फिल्म स्टार भाजपा नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने मंगलवार को सपरिवार पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मंगलवार शाम चार बजे फिल्म स्टार ने मां विंध्यवासिनी के चरणों में मत्था टेका।

विज्ञापन


इसके बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी, देवताओं का दर्शन और पूजन के साथ ही हवन कुंड की परिक्रमा कर अपने परिवार की सुख, समृद्धि की कामना की। प्रेस वार्ता के दौरान निरहुआ ने कहा कि मैं आज जो कुछ भी हूं, मां विंध्यवासिनी के दरबार के कारण ही हूं। निरहुआ का नाम मां विंध्यवासिनी के दरबार से ही मिला है।
विज्ञापन


निरहुआ ने कहा कि यहां के लोगों ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं जीवन भर आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने के बाद पता चला कि जीत-हार का कोई मतलब नहीं है। अगर सच्चे दिल से सेवा करना चाहते हैं तो जनता अपने सिर आंखों पर बैठाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी फिल्मों के बारे में पूछने पर बताया कि वर्तमान में मुकद्दर का सिकंदर की शूटिंग चल रही है। लल्लू की लैला बनकर तैयार है। दर्शन-पूजन तीर्थ पुरोहित देवता पांडेय ने कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed